{"_id":"69c01b2376b4672ba80f1751","slug":"awadh-sporting-club-becomes-champion-defeating-army-public-school-ayodhya-news-c-97-1-slko1023-145578-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: आर्मी पब्लिक स्कूल को हराकर अवध स्पोर्टिंग क्लब बना चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: आर्मी पब्लिक स्कूल को हराकर अवध स्पोर्टिंग क्लब बना चैंपियन
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Sun, 22 Mar 2026 10:08 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। उत्तर प्रदेश खेल निदेशालय एवं क्षेत्रीय खेल कार्यालय की ओर से आयोजित जिला स्तरीय जूनियर बालक फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन क्षेत्रीय खेल कार्यालय अयोध्या में हुआ। अवध स्पोर्टिंग क्लब ने फुटबाल प्रतियोगिता अपने नाम कर ली। प्रतियोगिता का उद्घाटन क्षेत्रीय खेल अधिकारी कुलदीप श्रीवास्तव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
प्रतियोगिता में चार टीमों ने भाग लिया, जिसमें खिलाड़ियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। सभी टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन कर दर्शकों को रोमांचित किया। फाइनल मुकाबले में अवध स्पोर्टिंग क्लब ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया, जबकि आर्मी पब्लिक स्कूल उपविजेता रहा। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जिला फुटबॉल संघ के सचिव सज्जाद हुसैन उपस्थित रहे। उन्होंने विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी एवं प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता के संचालन में निर्णायक के रूप में राजीव यादव, चंद्रजीत निषाद और कौशल तिवारी ने अहम भूमिका निभाई। इस अवसर पर सहायक प्रशिक्षक मुकेश कुमार, बीडी सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
Trending Videos