{"_id":"6a849d5473672155cb08830f","slug":"ayodhya-four-police-personnel-including-an-si-from-the-ayodhya-cyber-police-station-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya: साइबर थाने के एसआई समेत चार पुलिसकर्मी रिश्वत लेते गिरफ्तार, केस खत्म करने के लिए मांगी थी घूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya: साइबर थाने के एसआई समेत चार पुलिसकर्मी रिश्वत लेते गिरफ्तार, केस खत्म करने के लिए मांगी थी घूस
Tue, 18 Aug 2026 11:31 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Tue, 18 Aug 2026 11:31 PM IST
सार
गिरफ्तार किए गए पुलिसकर्मियों ने केस खत्म करने के लिए रिश्वत मांगी थी। उन्हें 2.80 लाख रुपये की घूस लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया है।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
साइबर क्राइम थाने में तैनात सब-इंस्पेक्टर और तीन सिपाहियों को राजस्थान की भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने सीकर में 2.80 लाख रुपये की घूस लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा है। आरोप है कि चारों पुलिसकर्मी एक मामले में कार्रवाई नहीं करने और केस खत्म करने के एवज में रिश्वत की रकम लेने पहुंचे थे। एसएसपी अयोध्या डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि चारों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर विभागीय जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
राजस्थान के एसीबी में एक व्यक्ति की ओर से की गई शिकायत में कहा गया कि उसके भाई के खिलाफ अयोध्या के साइबर क्राइम थाने में 2024 में एक मुकदमा दर्ज हुआ था। मामले से भाई का नाम हटाने के बदले साइबर क्राइम थाने के पुलिसकर्मी 2.80 लाख रुपये मांग रहे हैं। एसीबी की टीम में शिकायत के सत्यापन के बाद आरोपियों को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। तय समय पर जैसे ही पुलिसकर्मियों ने रिश्वत की रकम ली, एसीबी की टीम ने उन्हें मौके पर ही पकड़ लिया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - अनिल मिश्रा के करीबी दो कर्मचारी राम मंदिर ट्रस्ट से हटे, परिसर में प्रवेश करने पर रोक
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - सावन महोत्सव में चलते झूले की बकेट टूट कर गिरी, तीन युवतियां गंभीर रूप से घायल
गिरफ्तार किए गए आरोपियों में सब इंस्पेक्टर यशवंत सिंह के अलावा सिपाही गौरव, सोहनलाल और पवन त्रिपाठी शामिल हैं। कार्रवाई के दौरान आरोपियों ने एंटी करप्शन ब्यूरो की गाड़ी में टक्कर मारते हुए भागने का प्रयास किया।