फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Footpaths have vanished from the city; pedestrians are forced to rely on the road itself.

Ayodhya News: शहर में फुटपाथ गायब, पैदल चलने वालों के लिए सड़क ही सहारा

Tue, 18 Aug 2026 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Tue, 18 Aug 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Footpaths have vanished from the city; pedestrians are forced to rely on the road itself.
देवकाली बाईपास पर सड़क किनारे फुटपाथ पर अतिक्रमण से लगा लंबा जाम और बेतरतीब खड़े वाहनों के बीच
अयोध्या। शहर में पैदल चलने वालों के लिए बनाए गए फुटपाथ पर अतिक्रमण और बेतरतीब पार्किंग के कारण लोगों के लिए सड़क ही सहारा रह गई है। कहीं दुकानों का सामान फुटपाथ तक फैला है तो कहीं ठेले और वाहन खड़े हैं। इससे राहगीरों को वाहनों के बीच सड़क पर चलना पड़ रहा है। व्यस्त मार्गों पर यह स्थिति हादसे का खतरा बढ़ा रही है।
विज्ञापन

देवकाली, नाका, रामपथ, चौक, रिकाबगंज और सिविल लाइंस में फुटपाथ की स्थिति ऐसी ही है। कई जगह पैदल चलने की जगह इतनी कम बची है कि लोगों को सड़क पर उतरना पड़ता है। सुबह-शाम यातायात बढ़ने पर परेशानी और बढ़ जाती है।
विज्ञापन

रामपथ पर सुंदरीकरण के बीच राहगीर परेशान
रामपथ के सुंदरीकरण के बावजूद कई हिस्सों में फुटपाथ पर दुकानों का सामान और वाहन खड़े दिखाई देते हैं। इससे राममंदिर आने वाले श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को सड़क किनारे चलना पड़ता है। बच्चों और बुजुर्गों के लिए वाहनों के बीच से निकलना जोखिम भरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौक-रिकाबगंज में ठेले और वाहन बने बाधा
चौक और रिकाबगंज के व्यस्त बाजारों में ठेले, दुकानों का सामान और खड़े वाहन पैदल रास्ते को घेर रहे हैं। खरीदारी के समय भीड़ बढ़ने पर राहगीरों को सड़क पर चलने के लिए मजबूर होना पड़ता है।
देवकाली-नाका में भी फुटपाथ पर कब्जा
देवकाली और नाका में भी फुटपाथ अतिक्रमण और पार्किंग की चपेट में हैं। इससे अक्सर घंटों लंबा जाम लगा जाता है। स्थानीय निवासी प्रजेश तिवारी ने बताया कि फुटपाथ खाली रहने से पैदल लोगों को सुरक्षित रास्ता मिलेगा और सड़क पर वाहनों का दबाव भी कम होगा।
सिविल लाइंस में पार्किंग ने घेरा रास्ता
सिविल लाइंस में कई स्थानों पर फुटपाथ का इस्तेमाल पार्किंग के लिए किया जा रहा है। जिला अस्पताल के आसपास भी वाहनों का दबाव रहता है। लोगों का कहना है कि फुटपाथ को केवल पैदल आवागमन के लिए सुरक्षित रखा जाना चाहिए।
इनसेट : फुटपाथ खाली रखना निकायों की जिम्मेदारी
सुप्रीम कोर्ट ने फुटपाथ को पैदल यात्रियों के सुरक्षित आवागमन का जरूरी हिस्सा माना है। स्थानीय निकायों की जिम्मेदारी है कि फुटपाथ अतिक्रमण से मुक्त रहें। इसके बावजूद शहर में कई स्थानों पर फुटपाथ पर कब्जा और अवैध पार्किंग बनी हुई है।

इनसेट-
कार्रवाई की जाएगी
अपर नगर आयुक्त सुमित कुमार ने बताया कि फुटपाथ पर अतिक्रमण और अवैध पार्किंग के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। जहां भी फुटपाथ पर अतिक्रमण मिलेगा, वहां नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed