{"_id":"6a84a3f59ad1f84b470c9665","slug":"case-registered-against-three-individuals-for-molesting-and-assaulting-a-woman-ayodhya-news-c-97-1-slko1023-156677-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: महिला से छेड़छाड़ और मारपीट में तीन के खिलाफ रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: महिला से छेड़छाड़ और मारपीट में तीन के खिलाफ रिपोर्ट
Tue, 18 Aug 2026 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Tue, 18 Aug 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। कोतवाली नगर क्षेत्र में एक महिला ने पड़ोस में रहने वाले तीन लोगों पर छेड़छाड़, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने नेहा, रोहित और विवेक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, पीड़िता पांच जुलाई की शाम करीब सात बजे राजागंज चौक स्थित अपनी पुरानी मकान मालकिन की बेटी और उनके पति से मिलने गई थी। आरोप है कि सीढ़ियों से ऊपर जाते समय रोहित ने हाथ पकड़ लिया और गलत नीयत से अभद्रता करने लगा। शोर मचाने पर आरोपी ने गाली दी। पीड़िता का आरोप है कि शोर सुनकर नेहा और विवेक भी मौके पर पहुंच गए और तीनों ने मिलकर उसके साथ मारपीट की। बीच-बचाव करने आए मकान मालकिन की बेटी व उनके पति को पीटा। पीड़िता के मुताबिक घटना के बाद डायल-112 और थाने में शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई। सात जुलाई को जिला अस्पताल में अपना मेडिकल परीक्षण कराया। इसके बाद न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया गया। 18 अगस्त को पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की।