फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Two more employees of the trust managing the temple have been removed

Ayodhya News: मंदिर की व्यवस्था से जुड़े ट्रस्ट के दो और कर्मी हटाए गए

Wed, 19 Aug 2026 12:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Wed, 19 Aug 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Two more employees of the trust managing the temple have been removed
अयोध्या। राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना के बाद व्यवस्थाओं में बदलाव का दौर जारी है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपतराय और ट्रस्टी अनिल मिश्र के त्यागपत्र के बाद अब अनिल मिश्र के दो और करीबियों को राम मंदिर की व्यवस्था से हटा दिया गया है।
विज्ञापन

राम मंदिर से हटाए गए केडी तिवारी उर्फ ‘बड़े बाबू’ रामलला के आभूषणों के साथ श्रद्धालुओं की ओर से समर्पित मूल्यवान वस्तुओं का हिसाब-किताब रखते थे। चढ़ावा चोरी मामले की जांच की आंच श्रद्धालुओं की समर्पित मूल्यवान वस्तुओं तक पहुंचने पर उनसे भी पूछताछ हुई थी। वहीं, बजरंग पाठक राम मंदिर में वीआईपी दर्शनार्थियों को ट्रस्ट पदाधिकारियों के निर्देश पर प्रसाद, अंगवस्त्र आदि भेंट करने की व्यवस्था देखते थे।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, दोनों को अंतरिम महासचिव कृष्ण मोहन ने पहले शिकायत के आधार पर नोटिस दिया और बाद में प्रशासनिक व्यवस्था के तहत राम मंदिर से हटाकर बाग बिजैसी स्थित तीर्थ क्षेत्र पुरम भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि दोनों की विदाई राम मंदिर में तैनात महिला क्षेत्राधिकारी की शिकायत के बाद हुई। क्षेत्राधिकारी के कुछ अतिथियों के दर्शन के दौरान प्रसाद आदि की व्यवस्था को लेकर बजरंग पाठक से विवाद हुआ था। इसके बाद शिकायत की गई, जिस पर कार्रवाई हुई। दोनों मंगलवार से राम मंदिर में प्रवेश नहीं कर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed