फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Ayodhya won three titles in the girls' badminton category

Ayodhya News: अयोध्या ने बैडमिंटन बालिका वर्ग में जीते तीन खिताब

Wed, 19 Aug 2026 12:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Wed, 19 Aug 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Ayodhya won three titles in the girls' badminton category
जीत के लिए जोर आजमाइश करतीं ​​खिलाड़ी।
अयोध्या। मंडलीय विद्यालयीय बालक-बालिका टेबल टेनिस व बैडमिंटन प्रतियोगिता में अयोध्या के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। मेथोडिस्ट गर्ल्स इंटर कॉलेज के सहसंयोजन में डॉ. भीमराव आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय क्रीड़ा संकुल, डाभासेमर में आयोजित प्रतियोगिता में अयोध्या की टीम ने बैडमिंटन के अंडर-19, अंडर-17 और अंडर-14 बालिका वर्ग में खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन

टेबल टेनिस में अयोध्या अंडर-17 और अंडर-19 बालिका वर्ग में विजेता रहा। टेबल टेनिस अंडर-17 बालक वर्ग में सुल्तानपुर ने प्रथम स्थान हासिल किया। बैडमिंटन अंडर-19 बालक वर्ग में सुल्तानपुर और अंडर-17 बालक वर्ग में अयोध्या की टीम चैंपियन रही। प्रतियोगिता का उद्घाटन क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी अनिमेष सक्सेना ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। विशिष्ट अतिथि मेथोडिस्ट गर्ल्स इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या रूही पॉल रहीं।
विज्ञापन

बैडमिंटन बालिका वर्ग में अयोध्या की आयुषी ने सुल्तानपुर की शिप्रा को 21-2, कीर्ति सिंह ने सुल्तानपुर की प्रिया को 21-4, तनु ने बाराबंकी की शांभवी को 21-5, काव्या ने सुल्तानपुर की अंकिता पांडेय को 21-8, उज्ज्वल ने आकांक्षा को 21-1 और अदिति ने ज्योति को 21-4 से हराया। दिव्यांशी ने शांभवी को 21-13 से पराजित किया। बालक वर्ग में सुल्तानपुर के शुभम ने अमेठी के शिवकुमार को 21-5 से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

टेबल टेनिस बालिका वर्ग में अयोध्या की लक्ष्मी ने सुल्तानपुर की मधु को 21-4, नाजिया ने आराधना को 21-5 और शालिनी ने सुनैना को 21-6 से हराकर जीत दर्ज की।

मेथोडिस्ट गर्ल्स इंटर कॉलेज के व्यायाम शिक्षक परमेंद्र सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता के आधार पर मंडलीय टीम का चयन किया गया है। चयनित खिलाड़ी सितंबर में बरेली में होने वाली टेबल टेनिस व बैडमिंटन प्रतियोगिता में अयोध्या मंडल का प्रतिनिधित्व करेंगे। समापन पर मंडलीय क्रीड़ा सचिव धर्मेंद्र सिंह और जनपदीय क्रीड़ा सचिव अभिषेक सिंह ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। इस दौरान कुलदीप श्रीवास्तव, नेहा पांडेय, श्रेया सिंह, मनीष सिंह, यशेंद्र सिंह, ज्योति कुमारी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed