सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Ayodhya Ground Report benefit did people get from construction of solar park stadium and Ram temple

Ayodhya Ground Report: राममंदिर बनने से कितनी बदली अयोध्या की तस्वीर? पर्यटन से रोजगार तक; लोगों ने बताई हकीकत

अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: Rahul Kumar Tiwari Updated Mon, 25 May 2026 06:50 PM IST
विज्ञापन
सार

 Ayodhya Ground Report: अमर उजाला की टीम अयोध्या पहुंची और यहां हुए विकास कार्यों का आम लोगों के जीवन पर पड़े असर को समझने की कोशिश की। टीम ने स्थानीय व्यापारियों, निवासियों और श्रद्धालुओं से बातचीत कर जाना कि रामनगरी में बीते वर्षों में क्या बदलाव आया है और लोग इन परिवर्तनों को किस नजर से देख रहे हैं।

Ayodhya Ground Report benefit did people get from construction of solar park stadium and Ram temple
Ayodhya Ground Report - फोटो : अमर उजाला GFX
विज्ञापन

विस्तार

Ayodhya Ground Report: यूपी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में सभी राजनीतिक दल जुटे हुए हैं। ऐसे में अमर उजाला की टीम प्रदेश के अलग अलग जिलों से लगातार ग्राउंड रिपोर्ट सामने ला रही है। इसी क्रम में टीम रामनगरी अयोध्या पहुंची, जहां लोगों से राम मंदिर, पर्यटन, रोजगार, सुरक्षा और स्थानीय विकास के मुद्दों पर बातचीत की गई। अमर उजाला ने यह जानने की कोशिश की कि राम मंदिर निर्माण और बीते वर्षों में हुए विकास कार्यों से अयोध्या की तस्वीर कितनी बदली है और आम लोगों की जिंदगी पर इसका क्या असर पड़ा है।

Trending Videos



राम मंदिर बनने से कितनी बदली अयोध्या की तस्वीर
स्थानीय दुकानदार सुनील मिश्रा ने बताया कि पहले अयोध्या में इतनी भीड़ नहीं होती थी, लेकिन अब देशभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोगों की आवाजाही बढ़ने से व्यापार में भी तेजी आई है और आमदनी पहले से बेहतर हुई है। सुनील मिश्रा के मुताबिक योगी सरकार में सड़कें चौड़ी हुई हैं और शहर का स्वरूप बदला है, जिसका सीधा फायदा कारोबारियों को मिला है। दुकानदार मुकेश कुमार ने कहा कि अब अयोध्या में रोजाना लाखों श्रद्धालु पहुंच रहे हैं, जिससे शहर की आर्थिक गतिविधियां बढ़ी हैं। वहीं, स्थानीय निवासी राजा राम कुशवाहा ने कहा कि राम मंदिर निर्माण के बाद अयोध्या में व्यापक बदलाव देखने को मिला है और शहर की पहचान वैश्विक स्तर पर मजबूत हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन



श्रद्धालु राजश्री साहू ने अयोध्या यात्रा को बेहद सुखद बताते हुए कहा कि यहां आकर मन को शांति मिली। उन्होंने कहा कि राम मंदिर बनने के बाद युवा वर्ग भी बड़ी संख्या में यहां पहुंच रहा है और लोगों में सनातन संस्कृति के प्रति आस्था बढ़ी है। एक अन्य श्रद्धालु ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की वजह से मंदिर निर्माण का सपना पूरा हुआ। उन्होंने कहा कि अब महिलाएं भी खुद को सुरक्षित महसूस करती हैं। वहीं, एक महिला श्रद्धालु ने कहा कि पहले उत्तर प्रदेश आने में लूटपाट और बदमाशों का डर लगता था, लेकिन अब माहौल काफी बदल गया है और लोग खुद को सुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

विज्ञापन



163 हेक्टेयर में बने सोलर पार्क से मिला लाभ
अयोध्या में बने 163 हेक्टेयर के विशाल सोलर पार्क को लेकर भी स्थानीय लोगों और अधिकारियों से बातचीत की गई। स्थानीय निवासी लाल साहब सिंह ने बताया कि सोलर पार्क बनने से लोगों को बड़ा फायदा मिला है। बिजली व्यवस्था में सुधार हुआ है और आसपास के क्षेत्र में विकास को गति मिली है। प्रधान प्रतिनिधि रणधीर ने कहा कि सोलर पार्क के शुरू होने के बाद बिजली आपूर्ति बेहतर हुई है। इसके साथ ही स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर भी मिले हैं, जिससे आर्थिक स्थिति में सुधार आया है।



रामनगरी को मिली अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स स्टेडियम की सौगात
अयोध्या में तैयार हो रहे अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स स्टेडियम को लेकर खिलाड़ियों और अधिकारियों ने भी अपनी राय साझा की। क्रीड़ाधिकारी अनिमेष सक्सेना ने कहा कि यह अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस बड़ा स्टेडियम है। यहां स्वीमिंग पूल, टेनिस कोर्ट, बैडमिंटन हॉल समेत कई खेल सुविधाएं उपलब्ध हैं। वॉलीबॉल खिलाड़ी राजपति ने कहा कि खिलाड़ियों के लिए यहां बेहतरीन सुविधाएं दी गई हैं। रहने और खाने की व्यवस्था भी काफी अच्छी है। वहीं खिलाड़ी दिया ने बताया कि घर पर नियमित अभ्यास नहीं हो पाता था, लेकिन स्टेडियम में रोजाना बेहतर तरीके से प्रैक्टिस हो रही है। उन्होंने कहा कि यहां खिलाड़ियों के लिए डाइट और प्रशिक्षण की सुविधाएं भी अच्छी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed