{"_id":"6a1442e4e9e641cba401e389","slug":"video-video-ma-ka-samata-ma-vathhayaka-ka-sava-karaya-vathathhasharama-ka-thaya-ii-rakasha-bjaraga-saga-btaya-samaya-2026-05-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: मां की स्मृति में विधायक का सेवा कार्य, वृद्धाश्रम को दिया ई-रिक्शा, बुजुर्गों संग बिताया समय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: मां की स्मृति में विधायक का सेवा कार्य, वृद्धाश्रम को दिया ई-रिक्शा, बुजुर्गों संग बिताया समय
वेद प्रकाश गुप्ता ने अपनी माता स्वर्गीय सुशीला देवी की 16वीं पुण्यतिथि पर सेवा और समर्पण का भाव प्रदर्शित करते हुए मणि पर्वत क्षेत्र स्थित वृद्धाश्रम में कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर उन्होंने वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों के बीच पहुंचकर उनका हालचाल जाना और उनके साथ समय बिताया। विधायक ने कहा कि माता-पिता का आशीर्वाद और संस्कार ही व्यक्ति के जीवन की सबसे बड़ी पूंजी होते हैं तथा समाज के बुजुर्गों की सेवा करना हम सभी का नैतिक दायित्व है।
कार्यक्रम के दौरान वृद्धाश्रम में निवास कर रहे बुजुर्गों को भोजन कराया गया। विधायक स्वयं भी भोजन वितरण में शामिल हुए और सभी से आत्मीय संवाद किया। इस दौरान वृद्धाश्रम का वातावरण भावुक और पारिवारिक माहौल में बदल गया। बुजुर्गों ने विधायक के इस सेवा भाव की सराहना करते हुए उन्हें आशीर्वाद दिया।
वृद्धाश्रम में रह रहे लोगों की आवागमन संबंधी परेशानियों को देखते हुए विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने आश्रम को एक ई-रिक्शा भी भेंट किया। उन्होंने कहा कि इससे बुजुर्गों को अस्पताल, बाजार तथा अन्य आवश्यक कार्यों के लिए आने-जाने में सुविधा मिलेगी। आश्रम प्रबंधन ने विधायक का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सहयोग वृद्धजनों के लिए बेहद उपयोगी साबित होगा।
कार्यक्रम में नर्वदा गुप्ता, चन्दर गुप्ता, मिथिलेश गुप्ता, अमल गुप्ता, नेहा गुप्ता, तरूण मित्तल, अचल मित्तल, सुशांत मित्तल, काव्या मित्तल, बाल कष्ण वैश्य, संजय शुक्ला सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।