{"_id":"6a13ef2056b90f93500c577a","slug":"video-people-facing-water-crisis-2026-05-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"बहादुरगढ़: पानी का संकट झेल रहे वॉर्ड-31 के लोगों ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहादुरगढ़: पानी का संकट झेल रहे वॉर्ड-31 के लोगों ने दिया धरना
वार्ड-31 में गंदे और कम पानी की सप्लाई से परेशान लोगों ने सोमवार को पब्लिक हेल्थ विभाग कार्यालय पर धरना देकर प्रदर्शन किया। पार्षद प्रतिनिधि सिकंदर के नेतृत्व में पहुंचे सैकड़ों वार्डवासियों ने विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए समस्या के स्थायी समाधान की मांग उठाई।
प्रदर्शनकारियों का कहना था कि कई बार अधिकारियों को शिकायत देने और कार्यालय के चक्कर लगाने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया गया। लोगों को पीने के लिए साफ पानी तक नहीं मिल पा रहा है, जबकि भीषण गर्मी में स्थिति और गंभीर हो गई है।
सिकंदर ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो वार्ड-31 के लोग बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन और पब्लिक हेल्थ विभाग की होगी। धरने में जिले सिंह, संदीप छिकारा, दीपक, रामू, सुमित्रा, कृष्णा, बिंदा कुमारी, परमिला, पूनम, राजेश सहित बड़ी संख्या में महिलाएं और बुजुर्ग मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।