{"_id":"6a13f09deb4bc4e726045b4a","slug":"video-iti-student-attacked-with-sticks-in-tohana-2026-05-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद: टोहाना में आईटीआई छात्र पर लाठी-डंडों से हमला, गंभीर घायल छात्र अग्रोहा रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद: टोहाना में आईटीआई छात्र पर लाठी-डंडों से हमला, गंभीर घायल छात्र अग्रोहा रेफर
शहर के रेलवे रोड पर सोमवार को 20 वर्षीय आईटीआई छात्र शिंपू पर 15-20 युवकों ने लाठी-डंडों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल छात्र को पहले नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत नाजुक देख अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
घायल शिंपू तिलक नगर का रहने वाला है और आईटीआई में मशीनिस्ट ट्रेड के दूसरे वर्ष का छात्र है। शिंपू ने बताया कि वह रोज की तरह सुबह आईटीआई जा रहा था। जैसे ही वह रेलवे रोड स्थित गुरुद्वारा के पास पहुंचा, पीछे से आए 15-20 लड़कों ने उसे घेर लिया और लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया। हमले में उसके सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आईं। राहगीरों की मदद से उसे नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया।
शिंपू ने हमले के पीछे पुरानी रंजिश बताई। उसके अनुसार कुछ दिन पहले कुछ युवक आईटीआई में एक छात्र को उठाने आए थे। तब शिंपू ने बीच-बचाव कर उस छात्र को छुड़वा दिया था। इसी बात को लेकर आरोपी युवक उससे रंजिश रखे हुए थे और सोमवार को मौका पाकर उस पर हमला कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही चंडीगढ़ रोड चौकी प्रभारी ओमप्रकाश जांगड़ा पुलिस टीम के साथ नागरिक अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायल छात्र के बयान दर्ज किए। चौकी प्रभारी ने बताया कि छात्र ने कुछ युवकों पर मारपीट का आरोप लगाया है। बयान के आधार पर आरोपियों की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।