Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
Hailstorm in Ratiya; weather to remain changeable over the next two days, with a possibility of rain.
{"_id":"6adcba54ea76ac1b9901805e","slug":"video-hailstorm-in-ratiya-weather-to-remain-changeable-over-the-next-two-days-with-a-possibility-of-rain-2026-10-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"रतिया में हुई ओलावृष्टि'अगले दो दिन मौसम रहेगा परिवर्तनशील, बनेंगे बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रतिया में हुई ओलावृष्टि'अगले दो दिन मौसम रहेगा परिवर्तनशील, बनेंगे बारिश के आसार
फतेहाबाद। शनिवार शाम को मौसम में परिवर्तन देखने को मिला। तेज गति से हवा चलने के साथ आसमान में बादल छा गए और हल्की बूंदाबांदी हुई। वहीं, रतिया क्षेत्र में बारिश के साथ हल्की ओलावृष्टि हुई है। मौसम में आए इस बदलाव से जहां तापमान में गिरावट की उम्मीद जगी है। शनिवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, मौसम विशेषज्ञों के अनुसार जिले में रविवार व सोमवार को हल्की बारिश के आसार जताए गए हैं।
शाम के समय तेज हवाएं चलने से सड़कों पर धूल उड़ने लगी। इसके कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दोपहिया वाहन चालकों को विशेष रूप से दिक्कत हुई। धूल के कारण सड़क पर दृश्यता प्रभावित होने से वाहन चालकों को सावधानी बरतनी पड़ी। वहीं, फतेहाबाद क्षेत्र में आसमान में बादल छाने से बूंदाबांदी हुई है और रतिया क्षेत्र में ओलावृष्टि हुई है।
--
किसानों की चिंता बढ़ी
दूसरी ओर, मौसम में आए इस बदलाव ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। इन दिनों खेतों में धान की कटाई का काम चल रहा है। किसानों का कहना है कि यदि इस दौरान बारिश होती है तो धान की कटाई प्रभावित हो सकती है। बारिश होने से खेतों में खड़ी फसल और कटाई के बाद खेतों में रखी धान की फसल को नुकसान होने की आशंका भी बनी रहती है। ऐसे में किसान मौसम पर नजर बनाए हुए हैं। किसानों को चिंता है कि यदि मौसम का मिजाज इसी तरह बना रहा और बारिश हुई तो फसल की कटाई और उसे सुरक्षित रखने में परेशानी हो सकती है।
:: प्रदेश में शनिवार देर रात्रि से हवाओं के बदलाव से 25 व 26 अक्तूबर को मौसम परिवर्तनशील रहेगा। इससे हल्की बूंदाबांदी या हल्की बारिश की उम्मीद है। 26 अक्तूबर के बाद राज्य में मौसम आमतौर पर खुश्क रहने हल्की से मध्यम गति से हवाएं चलने की संभावना है।
डॉ. मदन खिचड़, विभागाध्यक्ष मौसम विज्ञान विभाग, एचएयू हिसार।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।