Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
The Sharad Purnima festival will be celebrated on the 26th at the Balaji Temple, located at Kainchi Chowk in Tohana, Fatehabad; special 'kheer' prasad will be distributed.
{"_id":"6adc708a385e910e7201299a","slug":"video-the-sharad-purnima-festival-will-be-celebrated-on-the-26th-at-the-balaji-temple-located-at-kainchi-chowk-in-tohana-fatehabad-special-kheer-prasad-will-be-distributed-2026-10-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद के टोहाना में कैंची चौक स्थित बालाजी मंदिर में 26 को मनेगा शरद पूर्णिमा महोत्सव, विशेष खीर प्रसाद का होगा वितरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद के टोहाना में कैंची चौक स्थित बालाजी मंदिर में 26 को मनेगा शरद पूर्णिमा महोत्सव, विशेष खीर प्रसाद का होगा वितरण
शहर के कैंची चौक स्थित संकट मोचन श्री बाला जी मंदिर में शरद पूर्णिमा महोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा। मंदिर के पुजारी घनश्याम शर्मा ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी 26 अक्तूबर सोमवार को विशेष आयोजन होगा।
उन्होंने बताया कि महोत्सव के दौरान मुख्य आकर्षण विशेष खीर का प्रसाद होगा। यह खीर चित्रकूट से लाई गई जड़ी-बूटियों और बालाजी महाराज के मंत्र जाप के साथ तैयार की जाएगी। यह प्रसाद विशेष रूप से दमा, खांसी, सांस और एलर्जी के रोगियों के लिए लाभकारी माना जाता है।
पुजारी ने बताया कि सायं सवा सात बजे कीर्तन शुरू होगा, जिसमें बाहर से आए कलाकार पंकज शर्मा बाबा का गुणगान करेंगे। रात 11 बजकर 33 मिनट पर खीर का भोग लगाया जाएगा। इस कार्यक्रम के मुख्य यजमान डॉ. दीपक गर्ग, गर्ग अस्पताल और सुरेंद्र जैन होंगे।
उन्होंने सभी शहरवासियों से परिवार सहित पहुंचकर बालाजी महाराज का आशीर्वाद लेने और विशेष खीर प्रसाद ग्रहण करने की अपील की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।