Ayodhya: रामपथ पर बह रहा सीवर का पानी, श्रद्धालु परेशान, हनुमानगढ़ी और राममंदिर से कुछ दूरी पर बदहाल व्यवस्था
रामपथ पर सीवर का पानी बहने से श्रद्धालुओं को मुश्किल हालात का सामना करना पड़ रहा है। रामपथ पर सीवर का पानी ओवरफ्लो होकर सड़क पर बह रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रामनगरी अयोध्या में नगर निगम व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के दावे कर रहा है लेकिन जमीनी हकीकत अलग तस्वीर बयां कर रही है। बाबू बाजार स्थित छोटी देवकाली वार्ड में रामपथ पर सीवर का पानी ओवरफ्लो होकर सड़क पर बह रहा है। यह स्थान हनुमानगढ़ी और राममंदिर से कुछ ही दूरी पर स्थित है। ऐसे में हजारों श्रद्धालु गंदे पानी के बीच से आने-जाने को मजबूर हैं।
धार्मिक नगरी में हर दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आवागमन होता है। अयोध्या धाम क्षेत्र में नगर निगम के कई कर्मचारी तैनात रहते हैं, लेकिन प्रमुख मार्ग पर फैली अव्यवस्था व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर रही है।
वहीं, नगर निगम की रामकथा कच्चा पार्किंग भी जलभराव की समस्या से जूझ रही है। पार्किंग स्थल में काफी दूर तक पानी भरा हुआ है। लोगों को मजबूरी में पानी के बीच ही अपने वाहन खड़े करने पड़ रहे हैं। यहां जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से आसपास की सड़कों पर भी पानी जमा हो गया है। बाहर से आने वाले अधिकांश श्रद्धालु इसी पार्किंग का इस्तेमाल करते हैं, क्योंकि यह प्रमुख धार्मिक स्थलों के सबसे करीब स्थित है।
एक दिन पहले नगर निगम के आला अधिकारियों ने रामपथ और आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण किया था, लेकिन निरीक्षण के बाद भी हालात में सुधार नहीं दिख रहा है।
उधर, आदर्श नगर में नाले की सफाई न होने और बड़े नाले से जुड़ाव न होने के कारण सड़क पर जलभराव की समस्या बनी हुई है। करीब 100 परिवार रोजाना परेशानी झेल रहे हैं। स्थानीय निवासी अतुल ने बताया कि पिछले सात वर्षों से यह समस्या बनी हुई है, लेकिन अब तक इसका स्थायी समाधान नहीं हो सका। इससे लोगों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.