फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Ayodhya: Shankaracharya says those arrested for the theft of Ram Mandir offerings are merely scapegoats.

Ayodhya: शंकराचार्य बोले- राम मंदिर चढ़ावा चोरी में गिरफ्तार लोग केवल बलि का बकरा, मामले में जिम्मेदारी तय हो

Fri, 17 Jul 2026 07:18 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, रुदौली (अयोध्या)
अमर उजाला नेटवर्क, रुदौली (अयोध्या) Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Fri, 17 Jul 2026 07:18 PM IST
सार

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में जिम्मेदारी तय होनी चाहिए। अभी तक जिन लोगों को गिरफ्तार किया गया है वो सिर्फ बलि का बकरा हैं। उन्होंने कोषाध्यक्ष पर सवाल उठाए हैं।

विज्ञापन
Ayodhya: Shankaracharya says those arrested for the theft of Ram Mandir offerings are merely scapegoats.
शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद - फोटो : amar ujala

विस्तार

गो माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग को लेकर जनजागरण यात्रा रुदौली पहुंची। यहां ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का स्वागत हुआ। उन्होंने गो संरक्षण पर जोर दिया और राम मंदिर ट्रस्ट व राज्य सरकार पर निशाना साधा।

विज्ञापन


शंकराचार्य ने राम मंदिर में कथित दान चोरी पर जिम्मेदारी तय करने की बात कही। उन्होंने आरोप लगाया कि गिरफ्तार लोग केवल बलि का बकरा हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान पर शंकराचार्य ने कहा कि हनुमानगढ़ी की सीढ़ियों पर कभी नमाज नहीं पढ़ी गई। उन्होंने दान चोरी के मुद्दे से ध्यान भटकाने का आरोप लगाया। कथित प्रायश्चित अनुष्ठान पर सवाल उठाते हुए स्पष्टीकरण मांगा। शंकराचार्य ने अधूरे मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को शास्त्रसम्मत नहीं बताया। उन्होंने कहा कि यह यात्रा गौ संरक्षण की भावना रखने वाले लोगों की है।
विज्ञापन


ट्रस्ट कोषाध्यक्ष पर आरोप
मिल्कीपुर में शंकराचार्य ने राम मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देवगिरी पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि कोष में चोरी के बावजूद जिम्मेदारी तय नहीं हुई। गिरफ्तार लोगों को बलि का बकरा बनाया गया। शंकराचार्य ने दावा किया कि एसआईटी रिपोर्ट सार्वजनिक हुई, पर चंपत राय के इस्तीफे का केवल प्रचार हुआ। उन्होंने सरकार से गाय को माता घोषित करने का साहस दिखाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन


आप गाय को माता मानते, सरकार पशु

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने तारुन में प्रदेश सरकार को आड़े हाथों लिया। कहा सनातन समाज गाय को माता मानता है, जबकि सरकारी अभिलेखों में उसे आज भी पशु की श्रेणी में रखा गया है। शंकराचार्य ने सरकार से इस विषय पर अपनी नीति स्पष्ट करने की मांग की। उन्होंने लोगों से अपने घर की गो माता का आशीर्वाद लेने का आह्वान किया। कहा कि इनमें 33 करोड़ देवी-देवता वास करते हैं। इस अवसर पर सूरज त्रिपाठी फौजी को गोसाईगंज विधानसभा का संयोजक बनाया गया। शंकराचार्य के पहुंचने पर सपा के जिला उपाध्यक्ष राजेश पटेल, जिला सचिव रोली यादव सहित कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।

शंकराचार्य का जगह-जगह हुआ स्वागत
गो रक्षा महा अभियान को लेकर जन जागरण यात्रा पर निकले स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का शुक्रवार बीकापुर पहुंचने पर जगह-जगह स्वागत किया गया। गो माता के संवर्धन के लिए नारे लगाए गए। शंकराचार्य ने गो माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग करते हुए जन आंदोलन बनाने की अपील की। स्वागत में सपा नेता पारस नाथ यादव, हाजी फिरोज खान गब्बर, अनूप सिंह, गया प्रसाद यादव, गोविंद यादव आनंद पांडेय, ओम प्रकाश यादव, आसाराम निषाद एडवोकेट आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed