पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Ayodhya: SIT arrives in Ayodhya for a detailed investigation into the Ram Mandir dispute.

Ayodhya: राम मंदिर विवाद की विस्तृत जांच के लिए अयोध्या पहुंची एसआईटी, सुरक्षा प्रोटोकॉल में किया गया बदलाव

Thu, 02 Jul 2026 04:17 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Thu, 02 Jul 2026 04:17 PM IST
सार

अयोध्या में चढ़ावा चोरी के मामले की जांच के लिए एसआईटी की टीम दोबारा अयोध्या पहुंच गई है। वहीं, नगर में सुरक्षा प्रोटोकॉल में परिवर्तन किया गया है।

विज्ञापन
Ayodhya: SIT arrives in Ayodhya for a detailed investigation into the Ram Mandir dispute.
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के लिए एसआईटी की टीम बृहस्पतिवार को फिर अयोध्या पहुंच गई है। विशेष जांच दल पूरे मामले की विस्तृत पड़ताल करेगा और 15 जुलाई तक रिपोर्ट शासन को सौंपेगा।

विज्ञापन


चढ़ावा चोरी मामले में खुलासा होने के बाद एसआईटी का गठन किया गया था और टीम को प्रारंभिक रिपोर्ट देने के लिए सात दिन का व पूरी रिपोर्ट देने के लिए 15 दिन का समय दिया गया था पर शासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एसआईटी को 15 दिन का और अतिरिक्त समय प्रदान किया है। इसके बाद बृहस्पतिवार को एसआईटी की टीम अयोध्या पहुंच गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - राम मंदिर में चढ़ावा चोरी: 'ड्यूटी ही नहीं बदलती थी', कई और ने भी साफ किया हाथ, पांच नाम सामने आए; बड़ा खुलासा
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - राम मंदिर चढ़ावा चोरी: पहले पानी बेचता था अविनाश, फिर राम मंदिर में मिली नौकरी; पढ़ें सेवादारों के बड़े खुलासे


अब ट्रस्ट कर्मी और सुरक्षाकर्मियों की भी हो रही तलाश
चढ़ावा चोरी का मामला सामने आने के बाद अब सुरक्षा प्रोटोकॉल में बदलाव किया गया है। पहले ट्रस्ट से जुड़े लोग चेकिंग व्यवस्था से दूर रहते थे, सुरक्षाकर्मी उनसे किसी तरह की रोकटोक नहीं करते थे, जिसका गणना में जुटे कर्मियों ने भी खूब फायदा उठाया। मामला उजागर होने के बाद सुरक्षा व्यवस्था की भी समीक्षा की गई जिसके बाद कई अहम बदलाव किए गए हैं। अब ट्रस्ट कर्मी और सुरक्षा में जुटे लोगों की भी तलाशी की जा रही है। उनके प्रवेश और निकास के समय उनकी चेकिंग हो रही है। प्रवेश मार्गों पर भी सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए गए हैं। सभी वाहनों की सघन तलाशी के बाद ही अंदर भेजा जा रहा है। ट्रस्ट कर्मियों को फेस रीडिंग और बायोमीट्रिक प्रणाली से भी गुजरना पड़ रहा है। गणनास्थल पर भी सुरक्षा व्यवस्था सख्त की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed