सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   BJP workers were given training

Ayodhya News: भाजपा कार्यकर्ताओं को दिया गया प्रशिक्षण

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 05:23 PM IST
विज्ञापन
BJP workers were given training
विज्ञापन
तारुन। भाजपा तारुन मंडल का दो दिवसीय पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान शनिवार को कस्बे के एक मैरिज लॉन में शुरू हुआ। उद्घाटन जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी और गोसाईंगंज के पूर्व विधायक इंद्रप्रताप तिवारी ने किया।
Trending Videos




उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी ने कार्यकर्ताओं को वैचारिक अधिष्ठान के महत्व के बारे में बताया।
उन्होंने कहा पंडित दीनदयाल उपाध्याय का अंत्योदय और एकात्म मानववाद का दर्शन ही भाजपा की कार्य संस्कृति का आधार है। कहा कि प्रशिक्षण केवल सूचना का माध्यम नहीं है, बल्कि कार्यकर्ता के व्यक्तित्व निर्माण की प्रक्रिया है। पूर्व विधायक ने प्रशिक्षार्थियों को भाजपा की रीति-नीति संक्षेप में बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन






पूर्व जिलाध्यक्ष कमलशंकर पांडेय ने भाजपा के इतिहास और विकास पर विस्तृत चर्चा की। तीसरे सत्र में जिला उपाध्यक्ष अखंड प्रताप सिंह डिंपल ने कार्य विस्तार की दृष्टि पर बात की। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष पतिराज वर्मा ने की, जबकि अन्य सत्रों की अध्यक्षता महेश ठाकुर और बुद्धि राम निषाद ने की। कार्यक्रम का संचालन कृष्णनंद दुबे ने किया। इस प्रशिक्षण में जिला महामंत्री राघवेंद्र पांडेय, राम मोहन भारती, संदीप तिवारी, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि फैयाराम वर्मा सहित कई अन्य कार्यकर्ता शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed