{"_id":"69d3ad472f1f79ac02003327","slug":"video-video-avathha-thhama-hanamana-madal-ka-carasa-kasa-parakarama-pacava-pava-ma-sata-ka-haaa-bhavaya-savagata-2026-04-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: अवध धाम हनुमान मंडल की चौरासी कोसी परिक्रमा, पांचवे पड़ाव में संतों का हुआ भव्य स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: अवध धाम हनुमान मंडल की चौरासी कोसी परिक्रमा, पांचवे पड़ाव में संतों का हुआ भव्य स्वागत
अवध धाम हनुमान मंडल की चौरासी कोसी परिक्रमा के पांचवे पड़ाव के दोपहर विश्राम व स्वागत टिकरी स्थित सुशीला देवी के आवास हुआ। उनके पुत्र पूर्व प्रधान धीरेंद्र सिंह, प्रधानाचार्य सतेन्द्र सिंह ने स्वागत किया । पूर्व प्रधान ने बताया कि उनका पूरा परिवार पहले से ही तैयारियों में जुट जाता है । संतो की सेवा करने में बहुत आनंद का अनुभव होता है । शाम 4 बजे जथा तारुन के लिये प्रस्थान किया ।विश्राम स्थल पर क्षेत्रीय विधायक प्रतिनिधि भगवान बक्श सिंह ने पहुंच कर संतो का आशीर्वाद प्राप्त किया ।
संतों ने प्रशासन की निष्क्रियता पर उठाए सवाल
परिक्रमा के इस जत्थे के प्रमुख सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि यह विश्व हिन्दू परिषद की हनुमान मण्डल अवध धाम की परिक्रमा चल रही है ।तमिलनाडु व केरल को छोड़कर पूरे देश के सभी प्रान्तों के 700 से अधिक साधू सन्त भक्त परिक्रमा कर रहे हैं। पड़ोसी देश नेपाल से भी 6 भक्त परिक्रमा कर रहे हैं।
सामाजिक व्यक्तियों के सहयोग से चल रही परिक्रमा
उन्होंने बताया प्रशासन के अधिकारी निष्क्रिय है। भाजपा शासन काल में यह स्थिति चिंतनीय है।तहसील का कोई जिम्मेदार अधिकारी अभी तक दिखाई नहीं दिया। रास्ते में न पानी की व्यवस्था है न ही साफ सफाई की कोई व्यवस्था है। स्वास्थ विभाग की टीम भी अभी तक कहीं दिखाई नहीं दिया।जिम्मेदार अधिकारियों के न पहुंचने से भोजन की व्यवस्था के लिए गैस नहीं मिल पा रहा है।सामाजिक व्यक्तियों के सहयोग से ही परिक्रमा सुचारु रूप से चल रही है। केवल पुलिस प्रशासन सक्रिय है जो अपनी जिम्मेदारी निभा रहा है।
संतों की सेवा में जुटे सामाजिक कार्यकर्ता
संतों की सेवा करने में अभय सिंह, आदित्य सिंह, अनुभव सिंह, वैभव,सुभाष सिंह, संजय सिंह, बद्री प्रसाद वर्मा, नुरुल हक़, वीरेंद्र निषाद, विजय प्रकाश सिंह, विनोद सिंह, मुनीराम यादव, ब्रम्हादीन यादव,अजय विक्रम सिंह सिंटू, नवनीत सिंह, आयुष पीयूष मलय,उमाशंकर वर्मा, गिरीश पाण्डेय, सुनील सिंह, राम सूरत निषाद,दिलीप सिंह,सुमन सिंह, इन्द्रेशा सिंह, कल्पना सिंह, आंचल सिंह, रक्षा सिंह, प्रखर सिंह, संस्कृति सिंह, आशा सिंह, गिरीश सिंह ने संतो की सेवा किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।