{"_id":"69d4a8285e8a61f2b20aba1c","slug":"video-video-aama-ka-paugdha-para-malbga-kata-ka-parakapa-fal-ka-kara-raha-nakasana-2026-04-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: आम के पेड़ों पर मिलीबग कीट का प्रकोप, फल को कर रहे नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: आम के पेड़ों पर मिलीबग कीट का प्रकोप, फल को कर रहे नुकसान
आम के पेड़ों पर मिलीबग कीट का प्रकोप तेजी से लगने के कारण फल सूख कर गिर जा रहे है। इस समय आम के पेड़ों में फल दिखने लगे हैं. किसानों के लिए ये बेहद नाजुक समय है. थोड़ी सी चूक पूरे साल की मेहनत पर पानी फेर सकती है. इस समय कीटों का खतरा तेजी से बढ़ता है. सबसे खतरनाक मैंगो मिलीबग का प्रकोप है. यह कीट फलों और पेड़ों को नुकसान पहुंचाकर उत्पादन आधा कर देता है।
आम के पेड़ों पर फल आना शुरू हो गए हैं. इसी के साथ कीटों का खतरा भी तेजी से बढ़ गया है, खासकर मैंगो मिलीबग का प्रकोप किसानों के लिए हमेशा से चिंता का कारण रहा है. यह कीट फलों और पेड़ों को नुकसान पहुंचाकर उत्पादन को प्रभावित करता है, जिससे किसानों को काफी नुकसान झेलना पड़ सकता है. ऐसे में समय रहते बचाव करना बेहद जरूरी है।
कृषि विज्ञान केंद्र मसौधा के वैज्ञानिक डॉ बीपी शाही ने बताया कि एमिडाक्लोरोपिड 17.8 एसएल एक मिली घोल को 3 लीटर पानी मे मिलाकर छिड़काव करें फिर 10 से 15 दिन के बाद थायमेकशाम 2 ग्राम का घोल बनाकर 3 लीटर पानी में मिलाकर छिड़काव करने से कीटों से रोकथाम होगी।
बताया कि आम में फल फटने से बचाव हेतुफल के विकास के दौरान बाग में नमी बनाये रखे ।5-7 दिन के अन्तराल पर हल्की सिचाई छरे । अधिक पानी नहीं है। जब मटर के दाने के बराबर फल हो जाय तो बोरान का १-३ ग्राम प्रति लीटर पानी में घोल बनाकर छिडकाव करे। पहले छिड़काव के 10-15 दिन बाद दूसरा डिडकाव करें।फसल फटने एवं गिरने को समस्या कम होगी।
क्या है मिलीबग
मिलीबग छोटे आकार के कीट होते हैं जो मुख्य रूप से पौधों का रस चूसकर जीवित रहते हैं। ये कीट सफेद या हल्के रंग के होते हैं और इनके शरीर पर मोम जैसी परत होती है, जिससे ये रूई जैसे दिखाई देते हैं। मेलीबग कृषि तथा बागवानी फसलों को नुकसान पहुँचा सकते हैं और इन्हें पौधों के महत्वपूर्ण कीटों में गिना जाता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।