{"_id":"69d4d4334105207f7206d6ef","slug":"video-video-rama-mathara-ka-nakasa-maraga-para-galfa-karata-va-ii-rakasha-ka-kabja-sharathathhal-parashana-2026-04-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: राम मंदिर के निकासी मार्ग पर गोल्फ कार्ट व ई-रिक्शा का कब्जा, श्रद्धालु परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: राम मंदिर के निकासी मार्ग पर गोल्फ कार्ट व ई-रिक्शा का कब्जा, श्रद्धालु परेशान
श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के निकासी मार्ग पर गोल्फ कार्ट और ई-रिक्शा के बढ़ते संचालन से श्रद्धालुओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दर्शन के बाद बाहर निकलते समय मार्ग पर अव्यवस्थित रूप से खड़े वाहन भीड़ बढ़ा रहे हैं, जिससे पैदल चलना कठिन हो गया है। कई बार अचानक वाहन आने से हादसे की आशंका भी बनी रहती है।
वाराणसी से आए श्रद्धालु रामनारायण गुप्ता ने बताया कि निकासी मार्ग पर वाहनों की भीड़ से निकलना मुश्किल हो जाता है, व्यवस्था में सुधार की जरूरत है। वहीं लखनऊ की श्रद्धालु सीमा सिंह ने कहा कि दर्शन के बाद आराम से बाहर निकलने की उम्मीद रहती है, लेकिन रास्ते में अव्यवस्था से परेशानी बढ़ जाती है।
श्रद्धालुओं ने प्रशासन से मांग की है कि निकासी मार्ग को पूरी तरह पैदल यात्रियों के लिए सुरक्षित किया जाए और गोल्फ कार्ट व ई-रिक्शा का संचालन नियंत्रित किया जाए, ताकि आवागमन सुचारु हो सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।