{"_id":"69d4e63317d3b0a209078394","slug":"video-video-caka-ma-bnana-val-thakana-ma-thavayaga-ka-bha-mal-hasasa-nagara-nagama-ma-utha-maga-2026-04-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: चौक में बनने वाली दुकानों में दिव्यांगों को भी मिले हिस्सा, नगर निगम में उठी मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: चौक में बनने वाली दुकानों में दिव्यांगों को भी मिले हिस्सा, नगर निगम में उठी मांग
नगर निगम द्वारा चौक क्षेत्र में बनाई जाने वाली नई दुकानों के आवंटन में दिव्यांगों को भी प्राथमिकता देने की मांग जोर पकड़ रही है। मंगलवार को करीब 40 दिव्यांगजन नगर निगम कार्यालय पहुंचे और सामूहिक रूप से आवेदन देकर अपनी बात रखी। महापौर को ज्ञापन सौंपा।
दिव्यांगजनों का कहना है कि सरकारी योजनाओं और आवंटन प्रक्रियाओं में उनके लिए निर्धारित 4 प्रतिशत आरक्षण का लाभ उन्हें मिलना चाहिए। उनका आरोप है कि अक्सर योजनाओं में यह प्रावधान होते हुए भी व्यावहारिक स्तर पर उन्हें नजरअंदाज कर दिया जाता है।
आवेदन में उन्होंने मांग की है कि चौक क्षेत्र में बनने वाली दुकानों के आवंटन में दिव्यांगों के लिए अलग से कोटा निर्धारित किया जाए, ताकि वे भी स्वरोजगार के माध्यम से आत्मनिर्भर बन सकें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।