{"_id":"69d4e6265969c161630a6550","slug":"video-video-vavaha-ka-le-atarakata-gasa-naha-natasa-para-bval-kagarasa-ka-gharava-2026-04-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: विवाह के लिए अतिरिक्त गैस नहीं, नोटिस पर बवाल, कांग्रेस का घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: विवाह के लिए अतिरिक्त गैस नहीं, नोटिस पर बवाल, कांग्रेस का घेराव
अयोध्या जिला पूर्ति कार्यालय में चस्पा नोटिस के बाद विवाद खड़ा हो गया है। नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि शादी और घरेलू समारोह के लिए एलपीजी की कोई अतिरिक्त व्यवस्था नहीं है। साथ ही कहा गया है कि केवल घरेलू गैस न मिलने की स्थिति में ही कार्यालय से संपर्क करें।
इस फैसले के विरोध में कांग्रेस की अयोध्या इकाई ने जिला पूर्ति कार्यालय का घेराव किया। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए विवाह और मांगलिक कार्यक्रमों के लिए गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने की मांग उठाई। इस दौरान कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने अधिकारियों को ज्ञापन भी सौंपा। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि शादी के सीजन में आम लोगों को गैस नहीं मिल रही, जबकि जनप्रतिनिधियों के भंडारों में बड़ी संख्या में सिलेंडर की आपूर्ति की जा रही है।
उन्होंने कहा कि आम जनता को बुकिंग के बावजूद 10 दिन तक गैस डिलीवरी नहीं मिल रही है, जिससे लोगों को भारी परेशानी हो रही है। इस पर जिला पूर्ति अधिकारी ब्रजेश मिश्रा ने बताया कि गैस एजेंसियों में करीब एक सप्ताह का बैकलॉग चल रहा है। डीएसी नंबर मिलने के बाद घर-घर गैस की आपूर्ति की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।