फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Congress will not compromise on less than half the seats: Patel

आधे से कम सीटों पर कांग्रेस नहीं करेगी समझौता : पटेल

Sat, 18 Jul 2026 08:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sat, 18 Jul 2026 08:46 PM IST
विज्ञापन
Congress will not compromise on less than half the seats: Patel
कांग्रेस कार्यालय में आयोजित बैठक में मौजूद सत्यनारायण पटेल व अन्य पदाधिकारी।
अयोध्या। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सत्यनारायण पटेल ने कहा कि प्रदेश में विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी मजबूती से चुनाव लड़ेगी। अगर किसी कारण समझौता करना पड़ा तो आधे से कम पर कांग्रेस पार्टी समझौता नहीं करेगी। वह शनिवार को कांग्रेस कार्यालय कमला नेहरू भवन में कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस भगवान राम में आस्था रखती है। भाजपा राम का व्यापार कर सत्ता में बनी रहना चाहती है। उन्होंने कहा कि देश की जनता अब भाजपा के चाल और चरित्र को समझ चुकी है। जनता भाजपा को सत्ता से बेदखल कर कांग्रेस का राज्य लाना चाहती है। पटेल ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इससे वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में विजय प्राप्त की जा सकती है। भाजपा की धार्मिक राजनीति पर सवाल उठाते हुए कहा कि बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक होने से जनता का विश्वास भाजपा सरकार से उठ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा की कथनी और करनी में बड़ा अंतर है। प्रधानमंत्री आम जनता को त्याग का संदेश देते हैं। वह स्वयं हजारों करोड़ रुपये के वायुयान से विदेश यात्राएं करते हैं।
विज्ञापन


संगठन सृजन अभियान पर पार्टी गंभीर
पटेल ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व संगठन सृजन अभियान को लेकर बेहद गंभीर है। अगली बार की बैठक जनपद के किसी ब्लॉक में आयोजित होगी। जिला कांग्रेस अध्यक्ष चेतनारायण सिंह ने संगठन की मजबूती को कांग्रेस की सबसे बड़ी ताकत बताया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव तक पार्टी की नीतियों को पहुंचाने का आह्वान किया। पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह, प्रवक्ता शीतला पाठक, पूर्व जिला अध्यक्ष रामदास वर्मा, पी सी सी सदस्य उग्रसेन मिश्रा,राम अवध पासी, प्रदेश सचिव मो अनीस खा,पीसीसी सदस्य महेश वर्मा ,अशोक कुमार सिंह, बृजेश रावत समेत ब्लॉक अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed