{"_id":"6a65002e26c2be62460ae151","slug":"construction-work-at-the-ram-mandir-complex-has-been-affected-ayodhya-news-c-97-1-ayo1002-154705-2026-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: राम मंदिर परिसर के निर्माण कार्य हुए प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: राम मंदिर परिसर के निर्माण कार्य हुए प्रभावित
Sat, 25 Jul 2026 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Sat, 25 Jul 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर परिसर में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्य भुगतान अटकने के कारण प्रभावित होने लगे हैं। जून माह का भुगतान अब तक जारी न होने से कार्यदायी संस्थाओं के इंजीनियरों, कर्मचारियों और मजदूरों की उपस्थिति कम होने लगी है। इसका असर परिसर में चल रही कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं की गति पर साफ दिखाई दे रहा है। राम मंदिर परिसर में इंडिया इंजीनियर्स लिमिटेड, यूपी राजकीय निर्माण निगम, टाटा कंसल्टेंसी और एलएंडटी समेत कई कार्यदायी संस्थाएं निर्माण कार्य कर रही हैं।
इनमें बाउंड्रीवॉल, प्रवेश द्वार, ट्रस्ट कार्यालय, विश्राम गृह तथा अन्य सहायक भवनों का निर्माण शामिल है। इसके अलावा रामकथा संग्रहालय के सुंदरीकरण का कार्य भी जारी है। सूत्रों के अनुसार, अब तक इन कार्यों का भुगतान ट्रस्ट के महासचिव के अधिकृत हस्ताक्षर से जारी होता रहा है। महासचिव पद पर बदलाव के बाद नई अधिकृत हस्ताक्षर व्यवस्था लागू नहीं हो सकी है। ट्रस्ट की पिछली बैठक में अंतरिम महासचिव कृष्ण मोहन और पूर्व अभियंता जगदीश आफले को अधिकृत हस्ताक्षरकर्ता बनाए जाने की सिफारिश की गई थी, लेकिन बैंक अभिलेखों में अब तक आवश्यक औपचारिकताएं पूरी नहीं होने के कारण भुगतान जारी नहीं हो पा रहा है।
भुगतान रुकने का सीधा असर निर्माण कार्यों पर पड़ रहा है। कई कार्यस्थलों पर श्रमिकों की संख्या घट गई है, जबकि कुछ इंजीनियर और कर्मचारी भी नियमित रूप से नहीं पहुंच रहे हैं। फिलहाल, वित्तीय भुगतान में आई प्रशासनिक बाधा के कारण मंदिर परिसर की विभिन्न परियोजनाएं निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार आगे नहीं बढ़ पा रही हैं।
विज्ञापन
अधिकृत प्राधिकार के अनुसार हो रहे सभी भुगतान : एसबीआई
भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कर्मचारियों के वेतन भुगतान को लेकर स्पष्ट किया है कि एसबीआई और ट्रस्ट के बीच किसी भी प्रकार का कोई विवाद नहीं है। ट्रस्ट के खातों से सभी वित्तीय लेन-देन निर्धारित प्राधिकार (मैंडेट) के अनुसार ही किए जा रहे हैं। भारतीय स्टेट बैंक के मुख्य महाप्रबंधक दिपेश राज ने जारी बयान में कहा कि एसबीआई और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के बीच किसी भी प्रकार का कोई विवाद नहीं है। बैंक की ओर से निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप ट्रस्ट के खातों से भुगतान और अन्य बैंकिंग सेवाएं नियमित रूप से उपलब्ध कराई जा रही हैं। मुख्य महाप्रबंधक ने कहा कि बैंक की ओर से ट्रस्ट के साथ सभी बैंकिंग कार्य सामान्य रूप से संचालित हो रहे हैं।