फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Development works worth 3.90 crore approved at the meeting

Ayodhya News: बैठक में 3.90 करोड़ के विकास कार्यों पर लगी मुहर

Mon, 13 Jul 2026 10:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Mon, 13 Jul 2026 10:44 PM IST
विज्ञापन
Development works worth 3.90 crore approved at the meeting
बीकापुर विकास खंड परिसर ​स्थित सभागार में आयोजित क्षेत्र पंचायत बैठक को संबो​धित करते वक्ता। 
बीकापुर। क्षेत्र पंचायत बीकापुर की बैठक सोमवार को विकासखंड के अटल बिहारी वाजपेई सभागार में हुई। बैठक में वित्तीय वर्ष 2025- 26 और 2026-27 के बजट और कराए गए कार्यों का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया। इस दौरान वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 3.90 करोड़ के विकास कार्य का प्रस्ताव पारित किया गया।
विज्ञापन

खंड विकास अधिकारी अखिलेश मिश्रा ने बताया कि क्षेत्र पंचायत निधि से वित्तीय वर्ष 2025-2026 में 4.50 करोड़ के बजट की कार्ययोजना पारित हुई थी, जिसमें अभी तक 2.90 करोड़ के विकास कार्य कराए जा चुके हैं। बैठक के दौरान पशुपालन, समाज कल्याण, पंचायत विभाग आदि के अधिकारियों ने उनके विभाग की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। क्षेत्र पचायत सदस्यों ने अपने क्षेत्र में इंटरलॉकिंग मार्ग, नाली निर्माण और अन्य विकास कार्यों के लिए आवेदन दिया।
विज्ञापन

सदन में जिला पंचायत सदस्य अतुल यादव ने पर्यावरण संरक्षण और पौधारोपण के लिए ग्राम प्रधानों और क्षेत्र पंचायत सदस्यों को प्रेरित किया। जैनपुर के क्षेत्र पंचायत सदस्य महेश कुमार ने अभी तक उनके क्षेत्र में कोई विकास कार्य न होने की शिकायत की। ब्लॉक प्रमुख दिनेश वर्मा ने प्रस्ताव देने पर विकास कार्य कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान सहकारिता, स्वास्थ्य, पशुपालन, राजस्व, समाज कल्याण, स्वच्छ भारत मिशन, राष्ट्रीय अजाविका मिशन, प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री आवास योजना आदि विकास कार्यक्रमों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में राजस्व, पुलिस, विद्युत, नलकूप आदि विभागों के अधिकारी और प्रतिनिधि मौजूद नहीं रहे। जबकि बैठक के संबंध में क्षेत्र पंचायत की ओर से सभी को आमंत्रित किया गया था। अधिकारी और प्रतिनिधियों के शामिल न होने से ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने नाराजगी जताई और सदन में निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। ब्लॉक प्रमुख ने बताया कि अधिकारियों के उपस्थित न होने पर जिलाधिकारी को पत्र भेजा जाएगा। बैठक में सहायक विकास अधिकारी पंचायत अवधेश प्रताप सिंह, सहायक विकास अधिकारी समाज कल्याण उषा रानी शर्मा, जेई सचिन पटेल, एडीओ नसीम खान, बीडीसी संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष अनूप पांडेय, राहुल दुबे, मेवालाल वर्मा, प्रधान बजरंग प्रसाद, अनिल तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed