फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Santosh Dubey sends documentary evidence to the SIT regarding the case of theft of temple offerings

Ayodhya News: चढ़ावा चोरी मामले में संतोष दुबे ने एसआईटी को भेजे दस्तावेजी साक्ष्य

Mon, 13 Jul 2026 10:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Mon, 13 Jul 2026 10:51 PM IST
विज्ञापन
Santosh Dubey sends documentary evidence to the SIT regarding the case of theft of temple offerings
राम मंदिर चढ़ावा चोरी से संबं​​धित साक्ष्य सीओ श्रीयस त्रिपाठी को सौंपते धर्म सेना प्रमुख और हि
अयोध्या। राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले की जांच के बीच धर्म सेना प्रमुख संतोष दुबे ने सोमवार को सीओ सिटी श्रीयश त्रिपाठी को बतौर साक्ष्य दस्तावेज सौंपे। बीते रविवार की देर रात उन्होंने एसआईटी के समक्ष वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये अपना बयान भी दर्ज कराया था। इसके बाद उन्होंने जांच से जुड़े विभिन्न बिंदुओं का उल्लेख करते हुए एक पत्र भी उपलब्ध कराया है।
विज्ञापन


एसआईटी को भेजे पत्र में संतोष दुबे ने राम मंदिर निर्माण में पत्थरों की खरीद, मंदिर निर्माण से जुड़े भुगतान, ट्रस्ट से जुड़े जमीन बैनामों और ट्रस्ट के धन के दुरुपयोग सहित कई मामलों की जांच कराने की मांग की है। उन्होंने कुछ व्यक्तियों के बयान की सत्यता की जांच के लिए पॉलीग्राफ टेस्ट कराने और अनियमितताओं से जुड़े मामलों में एफआईआर दर्ज करने की भी मांग उठाई है।
विज्ञापन


पत्र में उन्होंने दावा किया है कि राजस्थान से पत्थर खरीद में अधिक भुगतान हुआ, कुछ जमीनों के बैनामे नियमों के विपरीत किए गए और ट्रस्ट के धन से भूमि खरीद में वित्तीय अनियमितताएं हुईं। इन सभी मामलों की स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की गई है। उन्होंने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को भंग करने की भी मांग दोहराई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनका कहना है कि चढ़ावा चोरी मामले के बाद ट्रस्ट पर जनता का भरोसा कमजोर हुआ है। उन्होंने नए ट्रस्ट में शहीद कारसेवकों के परिजनों को प्रतिनिधित्व देने और भगवान श्रीराम के सूर्यवंशी होने का हवाला देते हुए कम से कम एक सूर्यवंशी क्षत्रिय प्रतिनिधि को शामिल करने की मांग की। कहा कि राम मंदिर आंदोलन में उन्होंने लाठियां और गोलियां खाई हैं, इसलिए गबन से उन्हें गहरा दुख पहुंचा है। मुख्यमंत्री पर भरोसा जताते हुए उन्होंने निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कठोर कार्रवाई की उम्मीद व्यक्त की। सीओ सिटी ने बताया कि संतोष दुबे ने कई दस्तावेज उपलब्ध कराए हैं, जिन्हें एसआईटी को भिजवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed