{"_id":"6a26f3a3a567bb72650888c8","slug":"dharmendra-sharma-of-awadh-university-won-a-gold-medal-in-powerlifting-ayodhya-news-c-13-1-jam1008-1773323-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: अवध विवि के धर्मेंद्र शर्मा ने पावर लिफ्टिंग में जीता स्वर्ण पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: अवध विवि के धर्मेंद्र शर्मा ने पावर लिफ्टिंग में जीता स्वर्ण पदक
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Mon, 08 Jun 2026 10:23 PM IST
विज्ञापन
गोल्ड जीतने वाले अवध विवि के खिलाड़ी धर्मेंद्र शर्मा।
- फोटो : पिपरा कमाल में युवक का फंदे से लटकता शव मिलने के बाद जमा भीड़।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के खिलाड़ी धर्मेंद्र शर्मा ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने चेन्नई में आयोजित ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी पावर लिफ्टिंग पुरुष प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने 105 किलो भार वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
इस जीत पर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि विश्वविद्यालय स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी को सम्मानित करेगा। उन्होंने खिलाड़ियों की खेल सुविधाओं में कोई कमी न होने का आश्वासन दिया। पावर लिफ्टिंग टीम के साथ टीम मैनेजर डॉ. मनीष सिंह और कोच बबलू मौजूद थे। विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद के उपाध्यक्ष प्रो. हिमांशु शेखर सिंह और क्रीड़ा सचिव प्रो. आशीष प्रताप सिंह ने भी बधाई दी। क्रीड़ा सचिव ने बताया कि विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार स्टेडियम और अन्य खेल सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। इन सुविधाओं से खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय प्रशिक्षण मिलेगा। इससे उनके खेल प्रदर्शन में और निखार आएगा। विश्वविद्यालय के वित्त अधिकारी पूर्णेंदु शुक्ला, कुलसचिव विनय कुमार सिंह, छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. नीलम पाठक, कुलानुशासक प्रो. एस. एस. मिश्रा, क्रीड़ा उप सचिव डॉ.अनुराग पाण्डेय, पूर्व प्राचार्य प्रो.अभय कुमार सिंह, महाविद्यालय विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के महामंत्री प्रो. अमूल्य कुमार सिंह, प्रो. शैलेंद्र कुमार वर्मा, उपाध्यक्ष प्रो. संग्राम सिंह, डॉ. राना रोहित सिंह, पूर्व क्रीड़ा सचिव प्रो. प्रवीण सिंह, प्रो. संतोष गौड़, डॉ. पूनम जोशी, डॉ. सीमा पांडेय, प्रो. आशुतोष सिंह, प्रो. सत्य प्रकाश गुप्ता, प्रो. विनय कुमार सिंह, प्रो. आदित्य प्रताप सिंह, प्रो अंजनी कुमार सिंह, डॉ. उमापति आदि ने खिलाड़ी को बधाई दी।
Trending Videos