सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Traders were informed about the benefits of registration at a GST awareness program

Ayodhya News: जीएसटी जागरूकता कार्यक्रम में व्यापारियों को पंजीकरण के लाभ बताए

संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Mon, 08 Jun 2026 09:44 PM IST
विज्ञापन
Traders were informed about the benefits of registration at a GST awareness program
विज्ञापन
अयोध्या। गोसाईगंज में सोमवार को राज्य कर विभाग, खंड-2, अयोध्या ने व्यापारी संवाद एवं जीएसटी पंजीकरण के लाभ कार्यक्रम आयोजित किया। करीब दो घंटे चले संवाद कार्यक्रम में व्यापारियों ने जीएसटी पंजीकरण, रिटर्न और कर अनुपालन से जुड़े सवाल पूछे। अधिकारियों ने उनके सवालों के उत्तर दिए। हेमंत कुमार ने कहा कि व्यापारियों को जीएसटी से घबराने की आवश्यकता नहीं है। समस्या होने पर वे सीधे विभागीय कार्यालय में अधिकारियों से संपर्क कर समाधान पा सकते हैं।
Trending Videos

पंजीकृत व्यापारियों को उत्तर प्रदेश में 10 लाख रुपये तक का दुर्घटना बीमा बिना किसी प्रीमियम के मिलता है। रामअचल यादव ने छोटे व्यापारियों के लिए सहज रिटर्न प्रणाली की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शून्य खरीद-बिक्री की स्थिति में एसएमएस से रिटर्न दाखिल करने की सुविधा है। पांच करोड़ रुपये तक के वार्षिक कारोबार वाले व्यापारियों के लिए तिमाही रिटर्न की व्यवस्था है। जीएसटी पंजीकरण से व्यापारियों को केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं और इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) का लाभ मिलता है। देवेश कुमार सिंह ने समय पर रिटर्न दाखिल करने और जीएसटी के नए प्रावधानों, जैसे नियम-14ए, की विस्तृत जानकारी दी। डिप्टी आयुक्त हेमंत कुमार, असिस्टेंट आयुक्त रामअचल यादव और राज्य कर अधिकारी देवेश कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed