{"_id":"6a26f29178743265910a6ca9","slug":"woman-injured-after-falling-during-chain-snatching-incident-on-devkali-reedganj-road-ayodhya-news-c-97-1-slko1023-151374-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: देवकाली-रीडगंज मार्ग पर महिला से चैन स्नैचिंग, गिरकर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: देवकाली-रीडगंज मार्ग पर महिला से चैन स्नैचिंग, गिरकर घायल
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Mon, 08 Jun 2026 10:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अयोध्या। कोतवाली नगर क्षेत्र के देवकाली-रीडगंज संपर्क मार्ग पर देर रात लगभग 10 बजकर 40 मिनट पर बाइक सवार बदमाशों ने स्कूटी सवार महिला से सोने की चैन छीन ली। घटना के दौरान महिला स्कूटी से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
हैदरगंज मोहल्ला निवासी अमिता श्रीवास्तव अपनी बेटी के साथ देर रात स्कूटी से घर लौट रही थीं। इसी दौरान मद्रास हैंडलूम के पास बाइक सवार बदमाशों ने उनके गले से सोने की चैन झपट ली इस दौरान चेन का आधा हिस्सा महिला के पास रह गया और आरोपी मौके से भाग निकले। अचानक हुई घटना में महिला स्कूटी से सड़क पर गिर गई, जिससे उनके सिर, आंख, हाथ समेत शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आईं।
घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली नगर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालते हुए बदमाशों की तलाश में जुट गई है। शहर के व्यस्त मार्ग पर हुई इस वारदात के बाद स्थानीय लोगों में दहशत है। नगर कोतवाल अश्वनी पांडेय ने बताया कि मामला संज्ञान में है। जांच की जा रही है। पीड़ित की ओर से अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
Trending Videos