सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Fire rains down from the sky; faces are scorching

Ayodhya News: आसमान से बरस रही आग, झुलस रहे चेहरे

संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sun, 19 Apr 2026 09:00 PM IST
विज्ञापन
Fire rains down from the sky; faces are scorching
जिला अस्पताल की चर्म रोग ओपीडी में मरीजों को परामर्श देते डॉ. आरबी वर्मा।
विज्ञापन
अयोध्या। तेज धूप इस कदर हो रही है मानो आसमान से आग बरस रही हो। घर से बाहर निकलते ही लग रहा है कि चेहरा झुलस जाएगा। ऐसे में लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। जिला अस्पताल की ओपीडी से इसका अंदाजा लगाया जा सकता है, जहां स्किन बर्न, लालिमा, अधेड़ी, डैंट्रफ आदि के रोगियों की संख्या में इजाफा हुआ है। विशेषज्ञों ने इन दिनों खास सतर्कता बरतने की सलाह दी है।
Trending Videos

जिले में पिछले एक सप्ताह से सूरज की तपिश बढ़ी है। सुबह 11 बजे तक ही तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पार कर जा रहा है। रोजी-रोटी के चक्कर में लोग बाहर निकलने को विवश हैं। ऊपर से शादी-विवाह का सीजन शुरू होने के कारण भी लोगों का घर से निकलना मजबूरी है। इस बीच जरा सी लापरवाही उन्हें बीमार कर रही है। हमारी टीम ने शनिवार को जिला अस्पताल की चर्म रोग ओपीडी का जायजा लिया तो तेज धूप का दुष्प्रभाव साफ दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वरिष्ठ चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. आरबी वर्मा ने बताया कि तेज धूप के कारण लोगों के चेहरे लाल हो रहे हैं। उन्हें अधेड़ी भी हो रही है। चेहरे व शरीर पर लाल दाने निकल रहे हैं। जांघों पर चकत्ते बन रहे हैं, जो बाद में दाद का रूप ले रहे हैं। सिर में पसीने के कारण डैंड्रफ का खतरा बढ़ा है। इसके अलावा चिकनपॉक्स, लाल दानों के साथ बुखार और चकत्ते आदि की समस्या बढ़ी है। कई लोग वायरल की चपेट में भी आ रहे हैं। रोज की ओपीडी में लगभग 40% मरीज इन्हीं समस्याओं से पीड़ित होकर आ रहे हैं।

इस तरह करें बचाव
डॉ. आरबी वर्मा ने बताया कि यदि संभव हो तो धूप में निकलने से बचें। जरूरी काम से निकलना भी है तो सिर पर सफेद रंग की टोपी लगाएं। पूरी बांह के हल्के व ढीले सूती कपड़े पहनें। खूब पानी पीएं, रसदार फल का सेवन करें। तले-भुने खाद्य पदार्थों से परहेज करें। छांछ, दही व अन्य तरल पदार्थों का सेवन करें। सुबह हल्का नाश्ता जरूर लें और जंक फूड से बचें। किसी तरह की दिक्कत होने पर खुद से क्रीम या दवाओं का सेवन न करके चिकित्सीय परामर्श जरूर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed