{"_id":"6a56014851df440a41063465","slug":"former-ips-officer-amitabh-thakur-applies-for-post-of-ceo-of-ram-mandir-trust-move-sparks-discussion-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"राम मंदिर चढ़ावा चोरी: ट्रस्ट के सीईओ पद के लिए पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने किया आवेदन, चर्चाओं का बाजार गर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: ट्रस्ट के सीईओ पद के लिए पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने किया आवेदन, चर्चाओं का बाजार गर्म
Tue, 14 Jul 2026 02:58 PM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
Published by: Bhupendra Singh
Updated Tue, 14 Jul 2026 02:58 PM IST
सार
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सीईओ पद के लिए पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने आवेदन किया है। यह आवेदन चर्चा का विषय बना हुआ है। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर
- फोटो : वीडियो ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रामनगरी अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में नए मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) की नियुक्ति के लिए पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने भी आवेदन किया है। राम मंदिर में चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद ट्रस्ट में संगठनात्मक बदलाव तेज हो गए हैं।
विज्ञापन
महासचिव चंपत राय समेत कई जिम्मेदार पदाधिकारियों के पद छोड़ने के बाद देशभर से योग्य अभ्यर्थियों से आवेदन मांगे गए हैं। इसी क्रम में अमिताभ ठाकुर का आवेदन चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन
ट्रस्ट नए सीईओ के चयन की प्रक्रिया आगे बढ़ा रहा है और जल्द निर्णय लिए जाने की संभावना जताई जा रही है। राम मंदिर प्रशासन में होने वाले इस बदलाव पर संत समाज, श्रद्धालुओं और प्रशासनिक हलकों की नजरें टिकी हैं।
विज्ञापन