{"_id":"69cf919656098a0ba604589a","slug":"fraud-of-1-lakh-via-online-link-fir-registered-on-court-order-ayodhya-news-c-97-1-slko1023-146403-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: ऑनलाइन लिंक के जरिए एक लाख की ठगी, कोर्ट के आदेश पर एफआईआर दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: ऑनलाइन लिंक के जरिए एक लाख की ठगी, कोर्ट के आदेश पर एफआईआर दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अयोध्या/ मिल्कीपुर। जनपद में साइबर ठगी का एक मामला सामने आया है, जिसमें एक युवक के खाते से ऑनलाइन लिंक के माध्यम से करीब एक लाख रुपये (99,999 रुपये) निकाल लिए गए। इस मामले में पुलिस की ओर से कार्रवाई न किए जाने पर पीड़ित ने न्यायालय की शरण ली, जिसके बाद कोर्ट के आदेश पर एफआईआर दर्ज की गई है।
इनायतनगर थाना क्षेत्र के कुचेरा बाजार निवासी मनीष कुमार (32) ने न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह अपनी पत्नी के इलाज के लिए लखनऊ के एक डॉक्टर का ऑनलाइन अपॉइंटमेंट लेने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान उसे एक मोबाइल नंबर के जरिए संपर्क हुआ, जहां से उसे एक लिंक भेजा गया और 10 रुपये यूपीआई के माध्यम से भेजने के लिए कहा गया।
पीड़ित के अनुसार, 7 मार्च 2024 को जैसे ही उसने लिंक पर क्लिक किया, उसके यूनियन बैंक खाते से 99,999 रुपये कट गए। बाद में बैंक से जानकारी लेने पर पता चला कि यह रकम सीताबाला मंडल नाम के खाते में ट्रांसफर हुई है। मनीष कुमार ने इस मामले की शिकायत कोतवाली इनायतनगर में की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उसने आईजीआरएस पोर्टल और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को भी प्रार्थना पत्र भेजा, फिर भी समस्या का समाधान नहीं हुआ। साइबर थाना जाने पर भी उसे स्थानीय थाने में ही संपर्क करने की सलाह दी गई। पीड़ित ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र दाखिल कर न्याय की गुहार लगाई। मामले की गंभीरता को देखते हुए अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट तृतीय के आदेश पर कोतवाली इनायतनगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
Trending Videos