{"_id":"69cfcca2d6c43bcae40daa27","slug":"video-ayathhaya-ma-ajaniata-karanae-sa-lga-aaga-kaii-ghara-ka-gahasatha-jal-2026-04-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में अज्ञात कारणों से लगी आग, कई घरों की गृहस्थी जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या में अज्ञात कारणों से लगी आग, कई घरों की गृहस्थी जली
यूपी के अयोध्या में शुक्रवार दोपहर अज्ञात कारणों से लगी आग से कई घरों की गृहस्थी जलकर खाक हो गई। दो गाय, एक बछिया की जलकर मौत हो गई। एक भैंस बुरी तरह झुलस गई। आग बुझाते हुए एक युवक भी झुलस गया। उसका इलाज चल रहा है।
घटना इनायतनगर थाना क्षेत्र के कुंभी पूरे डड़िया गांव की है। यहां दोपहर करीब 3:30 बजे गांव के पश्चिमी छोर पर अचानक आग की लपटें दिखाई दी। हवा तेज होने के चलते देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर कई घरों को अपने आगोश में ले लिया।
आग की चपेट में आए सालिकराम की पूरी गृहस्थी,अनाज भूसा जलकर खाक हो गया। इनकी दो गाय,एक बछिया की जलकर मृत्यु हो गई। एक भैंस बुरी तरह झुलस गई। आग से भाग्यवती,सुरेंद्र कुमार,पवन कुमार की पूरी गृहस्थी अनाज , भूसा, जलकर खाक हो गया। मनोज,लल्लू महेश के घरों में भी नुकसान पहुंचा है। इनके छप्पर भूसा व सनज जल गए,कृष्ण कुमार का छप्पर का पूरा घर जलकर खाक हो गया।
इनके घर में आगामी 36 अप्रैल को शादी है, कुछ शादी का भी सामान जल गया। धमसा की सरिया जल गई। सूचना मिलते ही इनायतनगर पुलिस की टीम व अग्निशमन विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची ग्रामीणों की सहायता से किसी तरह आग पर काबू पाया।हालांकि तबतक कई घरों की गृहस्थी जलकर खाक हो चुकी थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।