{"_id":"69cfbc4b791d798eff062607","slug":"video-ayathhaya-pahaca-edaja-jana-na-nae-kanana-ka-jamana-satara-para-lga-karana-para-thaya-jara-2026-04-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या पहुंचे एडीजी जोन ने नए कानून को जमीनी स्तर पर लागू करने पर दिया जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या पहुंचे एडीजी जोन ने नए कानून को जमीनी स्तर पर लागू करने पर दिया जोर
एडीजी जोन प्रवीण कुमार शुक्रवार को अयोध्या पहुंचे। पुलिस लाइन स्थित ऑफिसर्स मेस में उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ कानून व्यवस्था को लेकर महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में शासन और डीजीपी मुख्यालय से मिले निर्देशों और टास्क की समीक्षा की गई। एडीजी ने कहा कि इन बैठकों का उद्देश्य कार्यों का फीडबैक लेना और उनके बेहतर क्रियान्वयन को सुनिश्चित करना है, ताकि आम जनता की समस्याओं का प्रभावी निस्तारण किया जा सके।
उन्होंने नए कानूनों को जमीनी स्तर पर सही तरीके से लागू करने पर विशेष जोर दिया। साथ ही अयोध्या में लगातार बढ़ रही श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए सुरक्षा और सुविधाओं को और मजबूत बनाने के निर्देश दिए। एडीजी प्रवीण कुमार ने कहा कि समय-समय पर ऐसी समीक्षा बैठकें कर व्यवस्था को और सुदृढ़ किया जाता है, ताकि कानून व्यवस्था बेहतर बनी रहे और अपराध पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके।
इस बैठक में एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर, एसपी सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी, एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी, एसपी ट्रैफिक ए.पी. सिंह और सीओ सिटी श्रीयश त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।