सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   He killed his girlfriend for refusing to live with him.

Ayodhya News: साथ रहने से इन्कार पर प्रेमिका को मार डाला

संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Wed, 08 Apr 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
He killed his girlfriend for refusing to live with him.
विज्ञापन
बाबा बाजार। थाना क्षेत्र के मौजा रेछ के चमरटोलिया में बुधवार सुबह एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की गला घोंटकर हत्या कर दी। प्रेमिका ने उसके साथ रहने से इंकार कर दिया था, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मृतका की सास की तहरीर पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
Trending Videos

रेछ के चमरटोलिया निवासी 28 वर्षीय किरन बुधवार सुबह शौच के लिए घर से निकली थी। काफी देर तक वापस न लौटने पर उसकी सास चंपा उसे ढूंढने निकलीं। घर से करीब 100 मीटर दूर झाड़ी में किरन का शव मिला, जिसे देखकर चंपा घबरा गईं। उन्होंने तत्काल बाबा बाजार पुलिस को घटना की सूचना दी। चंपा ने पुलिस को बताया कि उनकी बहू का गांव के ही शिवा नाम के एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था और किरन का पति दिल्ली में नौकरी करता है। बुधवार को जब किरन शौच के लिए गई, तो प्रेमी शिवा भी वहां पहुंचा और साथ रहने का दबाव बनाने लगा। किरन के इंकार करने पर शिवा ने उसकी साड़ी से ही गला घोंटकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed