{"_id":"69d750f3208b080a7a083286","slug":"video-rama-mathara-ka-upa-mathara-ka-maii-ma-khalna-ka-tayara-10-aparal-ka-haga-atama-fasal-2026-04-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"राम मंदिर के उप मंदिरों को मई में खोलने की तैयारी, 10 अप्रैल को होगा अंतिम फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम मंदिर के उप मंदिरों को मई में खोलने की तैयारी, 10 अप्रैल को होगा अंतिम फैसला
अयोध्या स्थित राम मंदिर परिसर में स्थित उप मंदिरों को श्रद्धालुओं के लिए खोलने की तैयारी तेज हो गई है। इस संबंध में अंतिम निर्णय शुक्रवार को होने वाली राम मंदिर निर्माण समिति की बैठक में लिया जाएगा।
बताया जा रहा है कि उप मंदिरों को खोलने की योजना काफी समय से विचाराधीन है, लेकिन अब इसे अमलीजामा पहनाने की दिशा में ठोस कदम बढ़ाए जा रहे हैं। हालांकि, सुरक्षा एजेंसियों से अभी तक पूर्ण अनुमति नहीं मिल पाने के कारण प्रक्रिया में देरी हो रही है।
सूत्रों के अनुसार, बैठक में सुरक्षा व्यवस्था, श्रद्धालुओं की आवाजाही और व्यवस्थाओं की समीक्षा के बाद ही अंतिम निर्णय लिया जाएगा। समिति इस बात पर विशेष ध्यान दे रही है कि उप मंदिरों के खुलने से किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो और सुरक्षा मानकों का पूरी तरह पालन किया जाए। यदि सुरक्षा एजेंसियों से हरी झंडी मिल जाती है, तो मई माह से श्रद्धालु राम मंदिर परिसर के उप मंदिरों में भी दर्शन कर सकेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।