सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   God Sun Adorns Ram Lalla Forehead with Tilak Ram Navami Celebrations Underway with Great Fervor in Ayodhya

Ram Mandir: रामलला के ललाट पर सूर्यदेव ने किया तिलक, रामनगरी में धूमधाम से मनाया जा रहा रामनवमी उत्सव

अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: Bhupendra Singh Updated Fri, 27 Mar 2026 12:07 PM IST
विज्ञापन
सार

Ram Mandir: रामनवमी पर सूर्यदेव ने रामलला के ललाट पर चार मिनट तक तिलक किया। रामनगरी में श्रीराम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। आगे पढ़ें पूरी खबर...

God Sun Adorns Ram Lalla Forehead with Tilak Ram Navami Celebrations Underway with Great Fervor in Ayodhya
रामलला के ललाट पर सूर्यदेव ने किया तिलक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

रामनगरी अयोध्या स्थित राम जन्मभूमि मंदिर में राम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। दोपहर 12 बजे भगवान सूर्य ने रामलला के ललाट पर तिलक किया। यह लगभग चार मिनट तक चला। विशेष बात यह रही कि तिलक ठीक उसी समय हुआ, जो समय भगवान राम के जन्म का क्षण माना जाता है।

Trending Videos


इस बार रामनवमी पर रवि योग, सर्वार्थसिद्धि योग का विशेष संयोग भी बन रहा है। इससे इस आयोजन का धार्मिक महत्व और बढ़ गया। सूर्य तिलक के साथ ही रामलला का अभिषेक, शृंगार और अन्य धार्मिक कार्यक्रमों का लाइव प्रसारण भी किया गया। देश-विदेश के श्रद्धालु इस दिव्य क्षण के साक्षी बनें।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन दिन तक किया गया ट्रायल

इससे पहले बृहस्पतिवार को सूर्य तिलक की तैयारियां पूरी कर ली गई थीं। लगातार तीसरे दिन सूर्य तिलक का सफल ट्रायल किया गया। दोपहर ठीक 12 बजे सूर्य की किरणों ने रामलला के मस्तक को आलोकित किया। यह प्रक्रिया करीब चार मिनट तक चली। शुक्रवार को भी यही प्रक्रिया दोहराई गई।

सूर्य तिलक के लिए अपनाई गई ये प्रक्रिया

मंदिर ट्रस्ट के अनुसार, सूर्य तिलक के लिए मंदिर के ऊपरी तल पर विशेष रिफ्लेक्टर, लेंस और मिरर सिस्टम लगाए गए। सूर्य की किरणें लेंस के माध्यम से दूसरे तल पर लगे दर्पण पर पहुंचीं। वहां से परावर्तित होकर करीब 75 मिलीमीटर के आकार में रामलला के ललाट पर तिलक के रूप में दिखाई दीं। यह पूरी प्रक्रिया सूर्य की दिशा और गति के अनुरूप तय की गई।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed