{"_id":"69c12208ec716f4f9c02985b","slug":"hospital-packed-with-patients-treating-them-proved-to-be-an-arduous-task-ayodhya-news-c-13-1-lko1121-1657055-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेब: मरीजों से खचाखच भरा रहा अस्पताल, इलाज में छूटे पसीने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेब: मरीजों से खचाखच भरा रहा अस्पताल, इलाज में छूटे पसीने
विज्ञापन
ऑर्थो ओपीडी के सामने मरीजों से खचाखच भरी गली।
विज्ञापन
Trending Videos
अयोध्या। ईद और रविवार के अवकाश के बाद सोमवार को अस्पताल खुला तो मरीजों की भारी भीड़ दिखी। जिला अस्पताल में रोगियों के इलाज में डॉक्टर व स्वास्थ्यकर्मियों के पसीने छूट गए। रोगियों को भी लंबी लाइन के साथ तमाम दुश्वारियों का सामना करना पड़ा।
शनिवार को ईद की वजह से जिला अस्पताल में दोपहर 12 बजे तक ही ओपीडी सेवा संचालित थी। इसमें भी अधिकतर लोग अवकाश समझकर नहीं आए। अगले दिन रविवार होने के कारण अस्पताल पूरी तरह बंद रहा। ऐसे में सोमवार को अस्पताल खुला तो मरीजों का तांता लग गया। सुबह आठ बजे से ही नई और पुरानी बिल्डिंग में स्थित पर्चा काउंटर पर रोगियों की लंबी कतार दिखी। पर्चा कटवाने में ही डेढ़-दो घंटे का सम लग गया।
वहां से रोगी ओपीडी आए तो यहां भी लंबी लाइन का सामना करना पड़ा। ऑर्थो ओपीडी के कक्ष संख्या नौ के बाहर तो पूरी गली रोगियों से जाम रही। कक्ष संख्या 14 के सामने भी रोगियों की कतार देखी गई। ऐसा ही नजारा दवा वितरण और खून जांच काउंटर पर भी दिखा। तमाम दुश्वारियां झेलने के बाद रोगियों का चिकित्सकों से सामना हो सका। दोपहर 01:30 बजे तक रोगियों का यह दबाव बरकरार रहा।
1,173 रही ओपीडी
सामान्य दिनों में 700-800 के इर्द-गिर्द रहने वाली जिला अस्पताल की ओपीडी सोमवार को 1173 पहुंच गई। इनमें अधिकतर मरीज मेडिसिन, स्किन और ऑर्थो ओपीडी के रहे। मेडिसिन विभाग में सर्दी, जुकाम, बुखार, बदन दर्द, सांस आदि के रोगियों की भीड़ रही। इन्हें परामर्श के साथ ही जांच की सलाह दी गई। अधीक्षक डॉ. अजय चौधरी ने बताया कि सोमवार होने के कारण भीड़ स्वाभाविक थी। इस लिहाज से इंतजाम किए गए थे। सभी चिकित्सकों को समय से ओपीडी में बैठने के निर्देश दिए गए थे।