सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The Organization Will Be Strengthened Through the Activism of Workers: District President

कार्यकर्ताओं की सक्रियता से मजबूत होगा संगठन : जिलाध्यक्ष

संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Tue, 24 Mar 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
The Organization Will Be Strengthened Through the Activism of Workers: District President
विज्ञापन
अयोध्या। भाजपा कार्यालय में मंगलवार को नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत हुआ। इस दौरान जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी ने कहा कि कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ हैं और उनकी सक्रियता से ही पार्टी मजबूत होती है।
Trending Videos

उन्होंने अयोध्या जैसे महत्वपूर्ण जिले में संगठन को और सशक्त बनाने की जिम्मेदारी सभी पदाधिकारियों को दी। कहा कि वह अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहकर योजनाओं और विचारधारा को आमजन तक पहुंचाएं। अभी विभिन्न मोर्चों और प्रकोष्ठों का गठन होना है, जिसमें कार्यकर्ताओं को उनकी योग्यता और दक्षता के आधार पर जिम्मेदारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीकापुर विधायक अमित सिंह चौहान ने कहा कि आगामी चुनाव में अनुभवी, मार्गदर्शक और ऊर्जावान युवाओं की साझा भूमिका महत्वपूर्ण होगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर 2027 विधानसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन का आह्वान किया। पूर्व जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने संगठन की रीति-नीति के अनुरूप सक्रिय रहने और जनता के बीच पहुंच बढ़ाने की बात कही।
इस अवसर पर जिला प्रभारी मिथिलेश त्रिपाठी, पूर्व जिलाध्यक्ष कमलाशंकर पांडेय, अवधेश पांडेय बादल, विधायक चंद्रभानु पासवान, जिला महामंत्री राघवेंद्र पांडेय, अशोक कसौधन, शिवानंद सिंह आदि मौजूद रहे।
बूथ सशक्तीकरण पर दें विशेष जोर : महानगर अध्यक्ष
अयोध्या। भाजपा महानगर की कार्यसमिति की पहली बैठक पार्टी कार्यालय सहादतगंज में हुई। बैठक में महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि सभी पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने महिला पदाधिकारियों को अधिक से अधिक महिलाओं को पार्टी में जोड़ने पर जोर दिया। हाल ही में संपन्न एसआईआर के बाद महानगर में बढ़े हुए बूथों पर जल्द कमेटियों के गठन के निर्देश दिए गए। जिन बूथों पर अभी संरचना शेष है, उनकी मैपिंग कर संगठन को और मजबूत बनाने की बात कही गई। बैठक में पदाधिकारियों को सात प्रमुख कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। बैठक में तिलकराम मौर्य, शैलेंद्र कोरी, परमानंद मिश्र, शिवेंद्र सिंह, रामप्रीत वर्मा, शशि प्रताप सिंह, बालकृष्ण वैश्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed