{"_id":"6a551cec5890a19fe905ee33","slug":"judicial-custody-of-the-accused-in-the-offering-theft-case-extended-by-another-14-days-ayodhya-news-c-97-1-ayo1005-153873-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: 14 दिन और बढ़ी आरोपियों की न्यायिक अभिरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: 14 दिन और बढ़ी आरोपियों की न्यायिक अभिरक्षा
Mon, 13 Jul 2026 10:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Mon, 13 Jul 2026 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
अयोध्या। राम मंदिर चढ़ावा धनराशि चोरी के मामले में जेल में निरुद्ध सभी आठों आरोपियों की सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये विशेष न्यायालय एंटी करप्शन कोर्ट में पेशी हुई। प्रभारी न्यायाधीश एंटी करप्शन कोर्ट प्रतिभा नारायण ने सभी आरोपियों की न्यायिक अभिरक्षा रिमांड को 27 जुलाई तक के लिए बढ़ा दिया है।
इसके पहले मामले के विवेचक आशुतोष तिवारी ने विशेष न्यायाधीश एंटी करप्शन कोर्ट में चढ़ावा चोरी के सभी आरोपियों की न्यायिक अभिरक्षा रिमांड बढ़ाने के लिए प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया। विशेष न्यायाधीश एंटी करप्शन कोर्ट रजत वर्मा के अवकाश पर होने के कारण प्रार्थना पत्र प्रभारी न्यायाधीश/ विशेष न्यायाधीश ईसी एक्ट प्रतिभा नारायण के समक्ष पेश किया गया। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जेल में निरुद्ध आठों आरोपियों को प्रभारी न्यायाधीश के समक्ष पेश किया गया। न्यायाधीश ने सभी आरोपियों के न्यायिक अभिरक्षा रिमांड की अवधि 14 दिन और बढ़ा दी।