सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Long Waiting Lists on Trains Heading to the Goddess's Shrine During Navratri

वेब: नवरात्र में मां के धाम जाने वाली ट्रेनों में लंबी वेटिंग

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 05:40 PM IST
विज्ञापन
Long Waiting Lists on Trains Heading to the Goddess's Shrine During Navratri
विज्ञापन
अयोध्या। नवरात्र पर्व के अवसर पर अयोध्या से देश के विभिन्न शक्तिपीठों की यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या तेजी से बढ़ गई है। अयोध्या कैंट और धाम रेलवे स्टेशनों से उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल और असम स्थित शक्तिपीठों के लिए सीधी और कनेक्टिंग ट्रेनों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु यात्रा कर रहे हैं। रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की भीड़ बढ़ गई है और लंबी दूरी की ट्रेनों में वेटिंग भी लंबी है।
Trending Videos



मध्य प्रदेश स्थित मैहर देवी मंदिर जाने वाले श्रद्धालु 18206 नौतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों से प्रयागराज और सतना होते हुए मैहर पहुंच रहे हैं। इस ट्रेन में वेटिंग 60 से 70 के बीच है। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर स्थित वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालु 13151 जम्मू तवी एक्सप्रेस से लखनऊ होते हुए जम्मू और कटरा तक यात्रा कर रहे हैं। वहीं, उत्तराखंड के हरिद्वार स्थित मनसा देवी मंदिर और चंडी देवी के लिए 14229 हरिद्वार एक्सप्रेस से श्रद्धालु हरिद्वार पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्वी भारत के शक्तिपीठों में पश्चिम बंगाल का कालीघाट काली मंदिर और असम का कामाख्या मंदिर के लिए 13152 कोलकाता एक्सप्रेस और 15624 कामाख्या एक्सप्रेस जैसी लंबी दूरी की ट्रेनों से श्रद्धालु वाराणसी होकर कोलकाता और गुवाहाटी तक यात्रा कर रहे हैं। अयोध्या से सबसे अधिक श्रद्धालु विंध्याचल धाम के लिए यात्रा करते हैं। इस रूट पर 15159 सारनाथ एक्सप्रेस और अन्य वाराणसी जाने वाली ट्रेनें मिल जाती हैं, जिनसे विंध्याचल और मिर्जापुर पहुंचा जा सकता है। वैष्णो देवी जाने वाले यात्री रघुकुल कसौधन ने बताया कि 20 दिन पहले टिकट बुक की थी। उनके साथ पांच लोग वैष्णो देवी का दर्शन करने जा रहे हैं।






इन तरीकों से भी पहुंच सकते हैं शक्तिपीठ

अयोध्या से सीधे टिकट न मिलने पर लखनऊ, वाराणसी और प्रयागराज जैसे बड़े स्टेशनों से ट्रेन पकड़ने पर कन्फर्म टिकट मिलने की संभावना अधिक रहती है। नवरात्र के दौरान विंध्याचल, हरिद्वार और वैष्णो देवी रूट सबसे अधिक व्यस्त रहते हैं, जबकि मैहर और कोलकाता रूट की कुछ ट्रेनों में इस समय वेटिंग कम दिख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed