{"_id":"69e5f0c007342b620c0f6359","slug":"molestation-of-female-sanitation-workers-in-ayodhya-youth-beaten-with-slippers-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: महिला सफाई कर्मियों से छेड़छाड़, युवक की चप्पलों से कर दी पिटाई; सूचना पर भी नहीं पहुंची पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: महिला सफाई कर्मियों से छेड़छाड़, युवक की चप्पलों से कर दी पिटाई; सूचना पर भी नहीं पहुंची पुलिस
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
Published by: Bhupendra Singh
Updated Mon, 20 Apr 2026 02:54 PM IST
विज्ञापन
सार
अयोध्या में महिला सफाई कर्मियों से छेड़छाड़ करने पर महिलाओं ने आरोपी युवक की चप्पलों पिटाई कर दी। आरोप है कि सूचना के बाद भी पुलिस नहीं पहुंची। आगे पढ़ें पूरी खबर...
युवक की पिटाई करतीं महिलाएं।
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन
विस्तार
यूपी के अयोध्या में नगर निगम की महिला सफाई कर्मियों के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोप है कि नशे में धुत एक युवक ने उनसे अभद्रता की। इसके बाद आक्रोशित महिलाओं ने युवक की चप्पलों से पिटाई कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
Trending Videos
घटना अयोध्या कोतवाली क्षेत्र के लक्ष्मण घाट चौकी अंतर्गत राम की पैड़ी की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि संबंधित युवक अक्सर राम की पैड़ी पर आने-जाने वाली महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करता है। घटना के दौरान मौजूद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, लेकिन सूचना के बावजूद पुलिस मौके पर नहीं पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि नगर निगम की महिला सफाई कर्मचारी युवक को घेरकर उसकी पिटाई कर रही हैं। स्थानीय लोगों में घटना को लेकर आक्रोश है। लोग पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठा रहे हैं। फिलहाल, मामले में आधिकारिक पुष्टि और कार्रवाई की जानकारी का इंतजार है।
