सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Muslims have raised their voice against terrorism

Ayodhya News: मुस्लिमों ने आतंकवाद के खिलाफ बुलंद की आवाज

संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sun, 08 Feb 2026 09:21 PM IST
विज्ञापन
Muslims have raised their voice against terrorism
05-इमामबाड़ा में अपनी मांगो को लेकर विरोध दर्ज कराते मु​स्लिम समाज के लोग।-संवाद
विज्ञापन
अयोध्या। पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में जुमे की नमाज के दौरान शिया मस्जिद में हुए आत्मघाती हमले के विरोध में रविवार को इमामबाड़ा जवाहर अली खां में विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने शिरकत कर आतंकवाद के खिलाफ आवाज बुलंद की। जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा गया है।
Trending Videos

जलसे को संबोधित करते हुए मौलाना दबीर अख्तर दबीर काशान आबदी, मौलाना सैय्यद जाफर रजा और मौलाना अजीम बाकरी ने आतंकवादी घटना की कड़ी निंदा की। पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। वक्ताओं ने कहा कि आतंकवाद का कोई धर्म नहीं होता और दुनिया भर में निर्दोष लोगों को निशाना बनाना मानवता के खिलाफ अपराध है। आज तक भारत की किसी मस्जिद में इस तरीके का कृत्य नहीं हुआ। सरकार से निवेदन है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस मुद्दे को उठाए और पाकिस्तान को बेनकाब करें। शिया समुदाय के शहर-ए-इमाम मौलाना जाफर रजा ने कहा कि इस्लामाबाद की घटना अत्यंत दुखद है और अंतरराष्ट्रीय समुदाय को आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होकर कठोर कदम उठाने चाहिए। उन्होंने शांति, सौहार्द और भाईचारे को मजबूत करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



ज्ञात हो कि छह फरवरी को इस्लामाबाद में जुमे की नमाज के दौरान आत्मघाती हमले में कई लोगों की मौत हुई और बड़ी संख्या में लोग घायल हो गए थे। इस अवसर पर आयोजक अलकायम फाउंडेशन, फैजाबाद-अयोध्या की ओर से सभी नागरिकों से शांति बनाए रखने और आतंकवाद के खिलाफ एकजुट रहने की अपील की गई। इस दौरान मुनीर आब्दी, मोनू मिर्जा, डॉ. मिर्जा साहब शाह, डॉ. नजमुल हसन गनी, सैफ हैदर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed