{"_id":"6a1dc73ff177bf815d05267a","slug":"power-supply-to-20-villages-remained-disrupted-for-12-hours-ayodhya-news-c-97-1-ayo1002-150840-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: 12 घंटे तक बाधित रही 20 गांवों की बिजली आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: 12 घंटे तक बाधित रही 20 गांवों की बिजली आपूर्ति
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Mon, 01 Jun 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमानीगंज। ओरवा पुल के पास सोमवार भोर में हाई टेंशन लाइन का पोल टूटकर गिरने से 12 घंटे तक 20 गांवों की बिजली व्यवस्था बाधित रही। 12 घंटे बाद नया विद्युत पोल लगने के बाद व्यवस्था बहाल हो सकी।
भोर में करीब तीन बजे बिजली आपूर्ति बंद होने के कारण लगभग 20 ग्राम पंचायतों के करीब 50 हजार लोगों को भीषण गर्मी में परेशानियों का सामना करना पड़ा। रामनगर गांव निवासी अन्नू सिंह आदि ग्रामीणों का कहना है कि 84 कोसी परिक्रमा मार्ग और पुल चौड़ीकरण निर्माण कार्य के दौरान होने वाली गतिविधियों और ट्रकों के आवागमन से पोल टूटने की संभावना है। जेई मुन्ना यादव ने बताया कि निर्माणाधीन स्थल से दूर किसी वाहन की टक्कर से पोल टूट गया था। उसे ठीक करके आपूर्ति शुरू करा दी गई है।
Trending Videos