{"_id":"6a1ea5ccbaa84d3dde07d946","slug":"video-tabthal-hana-ka-btha-ayathhaya-aaratao-parashasana-rita-saha-ka-tha-gaii-vathaii-2026-06-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"तबादला होने के बाद अयोध्या आरटीओ प्रशासन ऋतु सिंह को दी गई विदाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तबादला होने के बाद अयोध्या आरटीओ प्रशासन ऋतु सिंह को दी गई विदाई
अयोध्या में आरटीओ कार्यालय में मंगलवार को आरटीओ प्रशासन ऋतु सिंह के सहायक आयुक्त पद पर स्थानांतरण के अवसर पर विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह में अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
विदाई समारोह के दौरान ऋतु सिंह ने कहा कि आरटीओ कार्यालय में कार्य करते हुए उन्हें सभी अधिकारियों और कर्मचारियों का भरपूर सहयोग एवं समर्थन मिला, जिसे वह हमेशा याद रखेंगी। उन्होंने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए नई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाने की बात कही। इस अवसर पर जोनल अधिकारी, आरटीओ प्रशासन विश्वजीत सिंह, आरटीओ प्रशासन आरपी सिंह, आरटीओ प्रवर्तन गुलाबचंद सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।