{"_id":"6a1e5b06663b8927fc024c0a","slug":"video-ayathhaya-ma-hanamanagaugdhha-ma-umaugdha-sharathathhalo-ka-bhaugdha-gaja-jaya-shararama-oura-jaya-bjaragabl-ka-jayakara-2026-06-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में हनुमानगढ़ी में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, गूंजे जय श्रीराम और जय बजरंगबली के जयकारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या में हनुमानगढ़ी में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, गूंजे जय श्रीराम और जय बजरंगबली के जयकारे
ज्येष्ठ माह के अवसर पर मंगलवार को अयोध्या स्थित प्रसिद्ध हनुमानगढ़ी मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। भोर होते ही श्रद्धालु दर्शन-पूजन के लिए कतारों में लग गए। मंदिर परिसर और आसपास का क्षेत्र जय श्रीराम और जय बजरंगबली के जयघोष से गूंज उठा। दूर-दराज जिलों सहित अन्य राज्यों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर आराध्य को प्रसाद अर्पित करने के बाद परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। भीड़ को देखते हुए मंदिर परिसर में सुरक्षा और व्यवस्था के विशेष इंतजाम किए गए थे। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी लगातार निगरानी करते रहे। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बैरिकेडिंग और पेयजल की व्यवस्था भी की गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।