फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Remuneration for UP Board exams not received even after 105 days

Ayodhya News: 105 दिन बाद भी नहीं मिला यूपी बोर्ड परीक्षा का पारिश्रमिक

Sat, 18 Jul 2026 08:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sat, 18 Jul 2026 08:47 PM IST
विज्ञापन
Remuneration for UP Board exams not received even after 105 days
अयोध्या। यूपी बोर्ड परीक्षा में ड्यूटी करने वाले कक्ष निरीक्षकों, केंद्र व्यवस्थापकों और उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन और अंकेक्षण कार्य से जुड़े शिक्षकों को 105 दिन बाद भी पारिश्रमिक नहीं मिला है। इसे लेकर शिक्षकों में नाराजगी है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ने डीआईओएस डॉ. पवन तिवारी से सभी लंबित भुगतान जल्द जारी करने की मांग की है।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 18 मार्च से चार अप्रैल तक जिले के चार केंद्रों पर कराया गया था। इसके लिए राजकीय इंटर कॉलेज, एमएलएमएल इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज और एमपीएलएल आदर्श इंटर कॉलेज को मूल्यांकन केंद्र बनाया गया था। इन केंद्रों पर करीब दो हजार शिक्षकों ने लगभग चार लाख उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया था।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री आलोक तिवारी ने कहा कि मूल्यांकन कार्य पूरा हुए तीन महीने से अधिक समय बीत चुका है और बजट उपलब्ध होने के बावजूद शिक्षकों के खातों में पारिश्रमिक नहीं भेजा गया है। उन्होंने कहा कि समय पर भुगतान न होना शिक्षकों के सम्मान और उनके श्रम की अनदेखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संघ ने मांग की है कि सभी शिक्षकों का पारिश्रमिक 10 दिनों के भीतर उनके खातों में भेजा जाए। ऐसा नहीं होने पर शिक्षक संघ कार्य बहिष्कार के साथ आंदोलन शुरू करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed