सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Saryu Smashers and Ganga Warriors Win Matches in APL

वेब: एपीएल में सरयू स्मैशर्स व गंगा वॉरियर्स ने जीते मैच

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 05:39 PM IST
विज्ञापन
Saryu Smashers and Ganga Warriors Win Matches in APL
विज्ञापन
अयोध्या। डाभासेमर स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय क्रीड़ा संकुल में आयोजित अयोध्या प्रीमियर लीग (एपीएल) में रोमांच अपने चरम पर है। प्रतियोगिता में जिले की विभिन्न टीमों के बीच कड़े मुकाबले खेले जा रहे हैं, जहां बल्लेबाजों और गेंदबाजों, दोनों का शानदार प्रदर्शन देखने को मिल रहा है।
Trending Videos


सोमवार को खेले गए पहले मैच में यमुना सुपरकिंग्स ने 13.4 ओवर में नौ विकेट खोकर 97 रन बनाए। जवाब में उतरी सरयू स्मैशर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 97 रनों के लक्ष्य को आसानी से हासिल कर जीत दर्ज की। बल्लेबाजों ने बिना विकेट गंवाए टीम को लक्ष्य तक पहुंचा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




दूसरे मुकाबले में गंगा वॉरियर्स ने 20 ओवर में 205 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मनोरमा मार्वल्स 20 ओवर में छह विकेट पर 151 रन ही बना सकी। क्रिकेट एसोसिएशन के जिला सचिव उमेर अहमद ने बताया कि लीग का आयोजन सुव्यवस्थित ढंग से किया जा रहा है। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला 27 मार्च को खेला जाएगा।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed