{"_id":"6935a4ccd2416f7d190eb149","slug":"temperatures-reached-their-lowest-level-this-season-ayodhya-news-c-13-1-lko1045-1506027-2025-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: इस सीजन में सबसे निचले स्तर पर पहुंचा तापमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: इस सीजन में सबसे निचले स्तर पर पहुंचा तापमान
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। ठंड के इस सीजन में तापमान अपने सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया। न्यूनतम के साथ अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। आसमान में बादल छाने और धूप के नदारद होने से दिन में भी सर्दी का अहसास हुआ। अब सुबह के वक्त कोहरा छाने के आसार हैं। तापमान में गिरावट का दौर जारी रह सकता है।
रविवार को सुबह 8.30 बजे के करीब हल्की धूप निकली। दिन चढ़ने के बाद भी यह चटख नहीं होने पाई। दोपहर होते-होते आसमान में बादलों ने डेरा जमा लिया और सूर्य को अपनी आगोश में ले लिया। ऐसे में ही अधिकतम तापमान सामान्य से 2.5 डिग्री सेल्सियस कम 23 पर पहुंच गया। यह शनिवार की तुलना में एक डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 3.3 डिग्री कम 5.5 पर पहुंच गया। शनिवार की तुलना में यह भी 0.5 डिग्री कम रहा। इस सीजन में यह सबसे कम रहा। इसके पहले शनिवार और मंगलवार को न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा था।
मौसम के मिजाज में आए बदलाव के बीच पिछली कई रातों से ठंड में इजाफा होने के बावजूद दिन में धूप निकलने से राहत मिल रही थी। अब दिन में भी आसमान में बादल छा जाने पर इसकी उम्मीद कम ही है। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो. सीताराम मिश्र ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ और पहाड़ों पर बर्फबारी के चलते ठंडी पछुआ हवाएं आ रही हैं। बादल छाने से दिन का तापमान भी कम हुआ है। अब दिन और रात दोनों ठंडी होगी। सुबह के समय कोहरा भी पड़ सकता है। अगले एक सप्ताह तक ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है।
Trending Videos