सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   temple attendant video viral regarding allegations Kakbhushundi statue missing from Ram Mandir

राम मंदिर चढ़ावा विवाद: कागभुसुंडी की भी प्रतिमा गायब होने के आरोप पर सेवादार ने बनाया वीडियो, बताई हकीकत

अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: Bhupendra Singh Updated Thu, 25 Jun 2026 01:11 PM IST
विज्ञापन
सार

राम मंदिर में दान पर दी गई कागभुसुंडी की प्रतिमा के गायब होने के आरोप पर सेवादार ने वीडियो बनाया। इसमें कहा कि दान पर सवाल उठाने से पहले सच्चाई जान लीजिए। दान की गई प्रतिमा सुरक्षित है। कारसेवकपुरम में कागभुसुंडी की पूजा रोज होती है। आगे पढ़ें पूरी खबर...

temple attendant video viral regarding allegations Kakbhushundi statue missing from Ram Mandir
कागभुसुंडी जी की चांदी की प्रतिमा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी/वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार

रामनगरी अयोध्या स्थित राम मंदिर से जुड़े विवादों के बीच कागभुसुंडी जी की चांदी की प्रतिमा को लेकर लगाए गए आरोपों पर नया मोड़ आ गया है। कारसेवकपुरम के एक सेवादार का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें वह दावा कर रहा है कि कागभुसुंडी चांदी की जिस प्रतिमा को लेकर चोरी या गायब होने के आरोप लगाए गए थे, उसकी आज भी कारसेवकपुरम में नियमित रूप से पूजा-अर्चना की जाती है।


वीडियो में सेवादार प्रतिमा को दिखाते हुए कह रहा है कि कागभुसुंडी जी सुरक्षित हैं। प्रतिदिन विधि-विधान से उनकी पूजा होती है। उसका कहना है कि बिना पूरी जानकारी और सत्यता जाने कुछ लोगों ने अनावश्यक आरोप लगा दिए। इससे भ्रम की स्थिति पैदा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन




सेवादार ने वीडियो में यह भी कहा कि दान का वास्तविक फल श्रद्धा और समर्पण में निहित होता है। उसके अनुसार, जिस महिला ने प्रतिमा दान की थी, उसने बाद में यह सवाल उठाया कि उसकी दी हुई प्रतिमा कहां है? सेवादार का दावा है कि दान करने के बाद यदि व्यक्ति बार-बार अपने दान का हिसाब मांगता है तो दान का आध्यात्मिक महत्व प्रभावित होता है। हालांकि, यह उसका व्यक्तिगत धार्मिक दृष्टिकोण है।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि कुछ समय पूर्व एक महिला द्वारा यह आरोप लगाया गया था कि उसके द्वारा दान की गई चांदी की कागभुसुंडी प्रतिमा का कोई पता नहीं है। आरोप सामने आने के बाद यह मामला चर्चा में आया था। अब वायरल वीडियो के जरिए प्रतिमा के करसेवकपुरम में सुरक्षित होने और नियमित पूजा होने का दावा किया जा रहा है।

काकभुशुंडी की पूजा होते हुए देखी- साकेत भवन पीठाधीश्वर सीताराम दास जी महाराज

इसके अलावा साकेत भवन पीठाधीश्वर सीताराम दास जी महाराज ने कहा कि मैंने सोशल मीडिया पर देखा कि एक महिला ने काकभुशुंडी की प्रतिमा दान की थी। अब सोशल मीडिया पर अफवाहें फैलाई जा रही हैं कि वह चोरी हो गई है। इस पर मैं कारसेवकपुरम गया और वहां काकभुशुंडी की पूजा होते हुए देखी। मैं उन दानदाताओं और भक्तों से अनुरोध करूंगा, जिन्होंने काकभुशुंडी दान की है, वे कारसेवकपुरम आकर उसे देखें। ऐसी अफवाहें नहीं फैलाएं, जिससे लोगों की आस्था को ठेस पहुंचती हो। अगर, आपको सोशल मीडिया से कोई अफवाह मिली, तो उसे फैलाने से पहले उसकी पुष्टि कर लें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed