{"_id":"6a3c1f861c6795bb660f6a5a","slug":"crackdown-on-coaching-institutes-five-sealed-six-issued-notices-ayodhya-news-c-97-1-lu11030-152538-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: कोचिंग संस्थानों पर शिकंजा, पांच सील, छह को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: कोचिंग संस्थानों पर शिकंजा, पांच सील, छह को नोटिस
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Wed, 24 Jun 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अयोध्या। शहर में संचालित कोचिंग और लाइब्रेरी संस्थानों पर प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। बुधवार को अयोध्या विकास प्राधिकरण (एडीए) ने बिना स्वीकृत मानचित्र और निर्धारित मानकों के विपरीत संचालित पांच संस्थानों को सील कर दिया है। वहीं, डीआईओएस ने निरीक्षण के दौरान विभिन्न कमियां मिलने पर छह संस्थानों को नोटिस जारी कर निर्धारित अवधि में स्पष्टीकरण मांगा है।
शहर के विभिन्न क्षेत्रों में एडीए ने निरीक्षण अभियान चलाया। जांच में कई स्थानों पर भवन मानकों के अनुपालन, अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता, फायर एनओसी, विद्युत लोड, नगर निगम कर भुगतान और प्रवेश-निकास व्यवस्था से संबंधित खामियां सामने आईं। इसके बाद एडीए ने सीलिंग की कार्रवाई की।
एडीए सचिव राजेश कुमार मिश्रा ने बताया कि निरीक्षण के दौरान कुछ संस्थानों में अग्निशमन सिलिंडरों की संख्या अपर्याप्त पाई गई, जबकि कई स्थानों पर उनके समय से रिफिल न होने की बात सामने आई। कुछ संस्थानों से भवन का स्वीकृत नक्शा और अन्य आवश्यक अभिलेख भी उपलब्ध नहीं कराए जा सके। डीआईओएस डॉ पवन तिवारी ने बताया कि निर्धारित समय में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर कोचिंग पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
एडीए द्वारा बुधवार को प्रिया कोचिंग क्लासेज, नियावां , हनुमंत कोचिंग क्लासेज, गुदड़ी बाजार, विक्रम क्लासेज, रीडगंज, श्री डिजिटल लाइब्रेरी, व ज्ञान डिजिटल लाइब्रेरी, साहबगंज को तय मानक पूरे न होने पर सीज करने की कार्रवाई की।